नागपुर न्यूज 
नागपुर

प्रभाग रचना: आपत्तियों पर जारी है मंथन, देरी से हुई सुनवाई, 22 तक चुनाव आयोग के सामने होगा पेश

Municipal Elections: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रभाग रचना पर की गई आपत्तियों पर मंथन अभी जारी है। प्रारूप प्रभाग की रचना पर 98 लोगों द्वारा दर्ज 115 आपत्तियों की सुनवाई की।

प्रिया जैस

Maharashtra Local Body Elections: मनपा चुनाव के लिए घोषित प्रभाग रचना के प्रारूप पर मांगी गईं आपत्तियों और सुझावों पर 9 सितंबर को सुनवाई हुई। पूर्व पार्षदों और प्रत्याशियों द्वारा दिए गए सुझावों और आपत्तियों के अनुसार प्रभाग रचना में संशोधन करने और नगर विकास विभाग को सिफारिश करने का 15 सितंबर अंतिम दिन है।

हालांकि सुनवाई के लिए नियुक्त प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा सुझावों और आपत्तियों का अभी भी अध्ययन किया जा रहा है। इसलिए नगर विकास विभाग को समयावधि के भीतर प्रभाग रचना का प्रारूप प्रस्तुत करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

एक दिन देरी से सुनवाई

राज्य के नगर विकास विभाग द्वारा घोषित चुनाव प्रक्रिया कार्यक्रम के अनुसार आपत्तियों और सुझावों पर 8 सितंबर तक सुनवाई होने की उम्मीद थी लेकिन सुनवाई एक दिन की देरी से 9 सितंबर को हुई। महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हार्डिकर को सुनवाई के लिए अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने प्रारूप प्रभाग की रचना पर 98 लोगों द्वारा दर्ज 115 आपत्तियों की सुनवाई की।

हार्डिकर ने पूर्व पार्षदों और उम्मीदवारों द्वारा संशोधन की मांग के प्रति भी सकारात्मक रुख दिखाया किंतु आपत्तियों पर सुनवाई के बाद प्रभाग रचना को नगर विकास विभाग को भेजने में फिलहाल कुछ समय होने की जानकारी सूत्रों ने दी। 15 सितंबर को इसे नगर विकास विभाग को भेजने की आखिरी तारीख है।

22 सितंबर तक चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत

सूत्रों के अनुसार अधिकृत अधिकारी हार्डिकर आपत्तियों और सुझावों के आधार पर प्रभाग रचना का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। मनपा के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने भी सोमवार शाम तक प्रभाग रचना पर सिफारिशें पूरी होने की संभावना जताई। यही कारण है कि 15 सितंबर को प्रभाग रचना जमा करने पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रभाग रचना की रिपोर्ट नगर विकास विभाग द्वारा नियुक्त प्राधिकृत अधिकारियों को 16 से 22 सितंबर तक प्रस्तुत करनी होगी। 22 सितंबर अंतिम तिथि है।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा