देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

हाई कोर्ट ने मतगणना पर लगाई रोक तो भड़के सीएम फडणवीस, बोले- ये तरीका सही नहीं, सुधार की जरूरत

Maharashtra Local Body Elections: म्युनिसिपल काउंसिल और नगर परिषद चुनावों पर बड़ा फैसला। नागपुर बेंच ने मतगणना रोक दी। अब नतीजे 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। जानें पूरा अपडेट।

प्रिया जैस

Maharashtra Local Body Elections Result: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में आज यानी 2 दिसंबर को जारी मतदान के 3 दिसंबर को परिणाम आने वाले थे। इस फैसले को अब बदल दिया गया है। अब बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने म्युनिसिपल काउंसिल और नगर परिषद चुनावों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

इस फैसले के मुताबिक, वोटों की गिनती कल यानी 3 दिसंबर को नहीं की जाएगी और नतीजे 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। नागपुर बेंच के फैसले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर बेंच के फैसले पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि यह तरीका सही नहीं लगता।

सीएम फडणवीस ने जताई नाराजगी

नागपुर बेंच ने फैसला किया कि सभी नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के नतीजे 3 दिसंबर को नहीं, बल्कि 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे, जिस पर फडणवीस नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि बेंच का फैसला मानना ​​ही होगा, लेकिन चुनाव आयोग को प्रोसेस में सुधार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मैं पहली बार ऐसे चुनाव देख रहा हूं।

बता दें कि सभी चुनावों के वोटों की कुल गिनती 21 दिसंबर को होगी, नागपुर बेंच ने यह फैसला सुनाया। इस बारे में एक पिटीशन फाइल की गई थी, आखिरकार कोर्ट का फैसला सामने आ गया है। वोटिंग आज (2 दिसंबर) और गिनती कल (3 दिसंबर) होनी थी, लेकिन अब नागपुर बेंच के फैसले के बाद सभी वोटों की गिनती कल की जगह 21 तारीख को होगी।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन