बिजली चोरी का भंडाफोड़ फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर महावितरण का बड़ा एक्शन, स्मार्ट मीटर में लगे सर्विस वायर से बाइपास बिजली चोरी का भंडाफोड़

Nagpur Mahavitaran Action: नागपुर में महावितरण ने स्मार्ट मीटर लगे परिसरों में सर्विस वायर बाइपास कर की जा रही बिजली चोरी का भंडाफोड़ किया है। खापरी समेत कई इलाकों में 14 से अधिक मामले उजागर हुए हैं।

प्रमोद यादव

Nagpur Power Theft Case: नागपुर जिले में बिजली उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सटीक बिलिंग का लाभ देने के लिए महावितरण की ओर से अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच खापरी शाखा कार्यालय क्षेत्र में महावितरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीधे 'सर्विस वायर बाइपास' कर बिजली चोरी करने के 14 मामले एक ही दिन में पकड़े हैं।

नागपुर जिले में बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर में भी सेंध लगाने का रास्ता खोज लिया है। विशेष बात यह है कि इन सभी 14 उपभोक्ताओं के परिसर में पहले से ही हाईटेक स्मार्ट मीटर लगाए गए थे।

तकनीकी प्रणाली में सीधे हस्तक्षेप

इसके बावजूद तकनीकी प्रणाली में सीधे हस्तक्षेप करने के बजाय मुख्य बिजली आपूर्ति लाइन से वायर बाइपास कर बिजली का उपयोग जारी था। लेकिन मीटर में एक भी यूनिट दर्ज नहीं हो रहा था।

नागपुर जिले में पकड़े गए सभी 14 मामलों में चोरी की गई बिजली का आकलन और दंड निर्धारण का काम युद्ध स्तर पर जारी है। दोषी पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी आपराधिक और दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है।

शांतिनगर में 4 पकड़ाए

इस सफल कार्रवाई के बाद पूरे नागपुर परिमंडल के औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों में जांच अभियान और अधिक तेज कर दिया गया है।

नागपुर जिले में बिजली उपभोक्ता शांतिनगर क्षेत्र में भी बिजली चोरी के 4 मामले सामने आए है। इसके अलावा भुतिया दरवाजा, गांधीबाग, गौडखैरी, भिवापुर, चापेगड़ी, सालवा और गोवरी में 1-1, जबकि खापा में बिजली चोरी के 2 मामले उजागर हुए हैं।

नागपुर महावितरण की ओर से प्रत्येक बिजली कनेक्शन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। नागरिक किसी भी तरह के प्रलोभन का शिकार न हो और केवल अधिकृत बिजली का ही इस्तेमाल करने की अपील मुख्य अभियंता राजेश नाईक ने की है।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम