RSS प्रमुख मोहन भागवत  सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

पहले पटाखे हवा को प्रदूषित नहीं, शुद्ध करते थे आतिशबाजी पर बहस के बीच नागपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Mohan Bhagwat on Firecrackers: नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पुराने पटाखे रसायनों से नहीं बनते थे और उनका धुआं वातावरण शुद्ध करता था। उन्होंने त्योहारों को विज्ञान समझकर मनाने की अपील की।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • RSS प्रमुख मोहन भागवत ने पुराने पटाखों के धुएं को वातावरण शुद्ध करने वाला बताया।

  • कहा, त्योहारों को विज्ञान और परंपरा समझकर मनाना चाहिए।

  • बोले, दीपावली को अब अमेरिका और ब्रिटेन में भी मिल रही अहमियत।

Mohan Bhagwat Crackers Statement: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में दिवाली कार्यक्रम के दौरान कहा कि पुराने समय में पटाखे रसायनों से नहीं बनते थे और उनका धुआं कीड़े-मकोड़ों को मारने के साथ वातावरण को शुद्ध करता था। उन्होंने त्योहारों को उनके पीछे के विज्ञान को समझकर मनाने की बात कही। साथ ही कहा कि दीपावली को अब दुनिया भर में पहचान और अहमियत मिल रही है।

पुराने पटाखों को लेकर मोहन भागवत का बयान

नागपुर शहर। आतिशबाजी और पटाखों से होने वाले प्रदूषण को लेकर जारी बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने पुराने समय के पटाखों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले पटाखे रसायनों से नहीं बनाए जाते थे। उनका धुआं कीड़े-मकोड़ों को मार देता था और वातावरण को शुद्ध करता था। उन्होंने इसके पीछे वैज्ञानिक कारण होने की बात भी कही।

भागवत ने ये बातें मंगलवार को नागपुर में माहेश्वरी पंचायत के दिवाली कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि त्योहार भारतीय समाज को जीवंत बनाए रखते हैं और कुछ लोगों के रोकने की कोशिश करने के बावजूद ये बंद नहीं होंगे।

परंपराओं के पीछे का विज्ञान समझें

मोहन भागवत ने कहा कि पुराने समय में घी और तेल के दीपक जलाए जाते थे, जिससे वातावरण में एक विशेष तरह की हवा बनती थी। उन्होंने जोर दिया कि परंपराओं का पालन उनके पीछे के विज्ञान को समझकर किया जाना चाहिए।

उनके अनुसार, त्योहारों को उनके शुद्ध रूप में मनाने से व्यक्ति, समाज और पर्यावरण को लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि त्योहार अनादि काल से मनाए जाते रहे हैं और आगे भी मनाए जाते रहेंगे। लोगों को इन परंपराओं को सही तरीके से आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि उनसे मिलने वाले लाभ बने रहें।

दीपावली को दुनिया भर में मिल रही पहचान

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि दीपावली को अब दुनिया भर में वह अहमियत मिल रही है, जिसकी वह हकदार है। उन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन की संसदों में भी दीपावली मनाए जाने का उल्लेख किया।

भागवत के मुताबिक, दुनिया अब भारतीय त्योहारों और उनकी परंपराओं को समझ रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन हर भारतीय खुश, साफ-सुथरा, पवित्र और सेवा के लिए तत्पर रहता है। त्योहारों के अवसर पर दान-पुण्य करना भी भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है।

समाज के नियमों का पालन करने की अपील

मोहन भागवत ने लोगों से घर, समाज और शहर के नियमों का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नियम और कानून सभी के बेहतर जीवन के लिए बनाए जाते हैं। यदि लोग अपनी गलतियां सुधारना शुरू करें और सामाजिक नियमों का पालन करें, तो समाज और पर्यावरण दोनों के लिए बेहतर स्थिति बन सकती है।

15 लाख का इनामी आतंकी लतीफ भट और 2 विदेशी दहशतगर्द! कुलगाम से किश्तवाड़ तक हाई अलर्ट, OGWs से पूछताछ जारी

रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, न परीक्षा होगी न इंटरव्यू, जानें कैसे करें आवेदन

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश