File Photo 
नागपुर

मोदी सरकार के महाघोटाले की हो जांच, शहर कांग्रेस ने किया आंदोलन

नवभारत डेस्क

नागपुर. शहर कांग्रेस ने मोदी सरकार के महाघोटाले की जांच की मांग को लेकर सिटी के हर ब्लाक में आंदोलन किया. शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे के मार्गदर्शन में हुए आंदोलन में मोदी सरकार द्वारा अदानी ग्रुप को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई. इसके साथ ही एलआईसी और एसबीआई के पैसों के घोटाले को जनता के सामने लाने की मांग की गई.

गजराज हटेवार के नेतृत्व में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेडिकल, शारदा चौक स्थित शाखाओं के मैनजर को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि बैंक में आम जनता के निवेश किए हुए पैसे सुरक्षित वापस मिलने चाहिए. बैंकों के सामने भी नारेबाजी की गई.

इस दौरान दिनेश तराले, विश्वेश्वर अहिरकर, प्रवीण गवरे, गिरीश पांडव, सरफराज खान, सुनील पाटिल, यशवंत कुंभलकर, रवींद्र भोयर, उमेश शाहू, योगेश तिवारी, सतीश होले, नीलिमा घाटोले, प्रमिला राऊत, सुजाता कोंबाडे, नलिनी करांगले, रोजमेरी फ्रान्सिस, वनिता गायकवाड़, रोशन बुधबावरे, शुभम तल्हार, समीर तिमांडे, अनिल पराडकर, रंजना कडुकर, अरुण भोयर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हुए.

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर, फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज