नागपुर में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म प्रतीकात्मक तस्वीर, डिजाइन फोटो
नागपुर

पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर 16 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी

Nagpur Crime News: नागपुर में इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर आरोपी ने 16 साल की लड़की को फंसाया। फिर निजी फोटो से ब्लैकमेल कर बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

आकाश मसने

Minor Girl Physical Abuse in Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 19 वर्षीय आरोपी ने 16 साल की मासूम को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती की फिर धमकी देकर उसे बंधक बनाया और अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी निर्भय पखारे को गिरफ्तार कर लिया है।

निजी तस्वीरों से किया ब्लैकमेल

नागपुर पुलिस की जांच के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी ने उससे दोस्ती करने के लिए आकाश मेहरा नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया था। इसके बाद उनकी बातचीत बढ़ती गई। इसका फायदा उठाकर युवक ने लड़की की कुछ निजी तस्वीरें हासिल कर लीं और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाना शुरू किया। पुलिस ने इस तरह के दबाव को 'डिजिटल अरेस्ट' का एक रूप बताया है।

धमकियों से डर के कारण पीड़िता आरोपी के संपर्क में बनी रही। इसके बाद में आरोपी ने नाबालिग को नागपुर के दिघोरी इलाके में एक किराए के कमरे में बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वहां कई बार उसका यौन शोषण किया।

बंधक बनाकर बेल्ट और चाकू से हमला

नागपुर पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि जब भी पीड़‍िता मना करती थी, तो आरोपी उसे बेल्ट से पीटता था और चाकू घोंपता था, जिससे कारण उसके शरीर पर 20 घाव हो गए थे। पुलिस को पता चला कि हमले में इस्तेमाल की गई बेल्ट नागपुर की दो पालतू जानवरों की दुकानों से खरीदी गई थी।

कैसे हुआ नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा?

घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 2 अगस्त को नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत तकनीकी निगरानी और सर्विलांस का सहारा लिया।

लोकेशन ट्रेस करते हुए 3 अगस्त की रात नागपुर पुलिस की टीम दिघोरी स्थित किराए के कमरे पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़िता की हालत नाजुक होने के कारण उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दरवाजा तोड़कर पुलिस ने बचाई जान

लड़की के लापता होने के बाद, उसके परिवार ने 2 अगस्त को हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल करके पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया। 3 अगस्त की रात को पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लड़की को बचाया। फिलहाल नाबालिग पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मकान मालिक पर भी हुई कार्रवाई

इस मामले में मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। मकान मालिक के खिलाफ अपने किराएदार के बारे में पुलिस को जानकारी न देने के लिए कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना ने लड़कियों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के इस्तेमाल के नतीजों को लेकर बहस छेड़ दी है।

NEET UG Paper Leak Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI चार्जशीट पर लिया संज्ञान, कल से मामले पर होगी सुनवाई

प्रथम शहीद क्यों कहलाते हैं बाबू गेनू? जानें विदेशी कपड़ों के ट्रक के आगे सीना तानने वाले अमर शहीद की कहानी

JPC को भेजा गया FCRA बिल, सदन में हंगामे के बीच सरकार का विपक्ष पर आरोप, कहा- देश में फैलाया जा रहा झूठ

कैश कहां से आया? जवाब नहीं दे पाए जस्टिस यशवंत वर्मा, जांच कमेटी की रिपोर्ट लेकसभा में पेश

पैगाम रहमत-ए-आलम अभियान: 16 से 26 अगस्त तक 17 राज्यों के 1,000 स्थानों पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम