सरपंच भवन (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

सरपंच भवन में बन रहा मिनी हॉल, महिला बचत गट का दिखाया सपना, पेट्रोल पंप पर गिरी गाज

Nagpur News: नागपुर के बड़कस चौक में सरपंच भवन में मिनी मॉल के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। सरपंच भवन में जिस जमीन पर मिनी बचत गट मॉल साकार किया जा रहा है वहां पेट्रोल पंप का इतिहास है।

प्रिया जैस

Nagpur News: करीब 20-25 वर्षों से जिला परिषद की बड़कस चौक महल स्थित जमीन पर महिला बचत गट उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए बचत गट मॉल साकार करने का केवल सपना ही दिखाया जा रहा है। 2 दशकों से जिला परिषद के पदाधिकारी सरकार से इसके लिए निधि की मांग कर रहे हैं। सीएम तक ने 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी लेकिन अब तक कागजी खेल ही जारी है।

बड़कस चौक की जमीन पर मॉल तैयार न होता देख तत्कालीन जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि बर्वे ने सरपंच भवन की जमीन पर मिनी महिला बचत गट मॉल तैयार करने की योजना बनाई और उसे मंजूरी भी दी। आज यह मिनी मॉल मूर्तरूप लेने लगा है। बेसमेंट के साथ ही 2 मंजिल स्ट्रक्चर खड़ा हो गया है। भले जिले के ग्रामीण महिला बचत गटों को महल बाजार क्षेत्र में बड़कस चौक पर मॉल नहीं मिल पाया हो लेकिन सरपंच भवन में गाले मिलने की आस जागी है।

3 करोड़ की लागत

सरपंच भवन में जिस जमीन पर मिनी बचत गट मॉल साकार किया जा रहा है वहां पहले पेट्रोल पंप हुआ करता था। पहले डीपीसी से निधि की मांग का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन फिर महिला व बाल कल्याण विभाग को मिली 3 करोड़ रुपयों की विशेष निधि से इसे साकार करने का निर्णय बर्वे व तब के पदाधिकारियों ने लिया।

उन्होंने कहा था कि इससे ग्रामीण भागों के बचत गटों के उत्पादों के लिए शहर में एक स्थायी बाजार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उक्त जमीन जिला परिषद की मालिकी की थी और इसे पेट्रोल पंप संचालक को 30 वर्ष की लीज पर दे दिया गया था। अवधि समाप्त होने के बाद भी वह जमीन खाली नहीं कर रहा था। तब तत्कालीन जिला परिषद उपाध्यक्ष नितिन राठी ने सुप्रीम कोर्ट तक इसकी लड़ाई लड़ी। फैसला पक्ष में आया और तब पेट्रोल पंप वहां से खाली करवाकर कब्जे में जमीन ली गई थी।

निधि नहीं मिली तो लिया निर्णय

तत्कालीन अध्यक्ष ने बड़कस चौक की जमीन पर बचत गटों के लिए मल्टीस्टोरी कमर्शियल कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपयों की मांग सरकार से की थी लेकिन चूंकि राज्य में भाजपा नीत सरकार थी और जिला परिषद में कांग्रेस की तो निधि नहीं दी गई। तब यह निर्णय लिया गया कि जिला परिषद अपनी सरपंच भवन की जमीन पर 3 करोड़ की लागत से गाले तैयार कर महिला बचत गट को देगा जो अधिक आसान व सुविधाजनक होगा।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब