नागपुर

क्लिनिक पर गिरी गाज, 50,000 रु. का वसूला जुर्माना

नवभारत डेस्क

नागपुर. मंगलवार की दोपहर धंतोली स्थित क्लिनिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा जब मनपा के एनडीएस दस्ते ने यहां कार्रवाई की. उल्लेखनीय है कि धंतोली जोन अंतर्गत मनीषनगर की जय हिंद सोसाइटी में डॉ. मनीष बंगाले की साईं क्लिनिक है. इसमें बायोमेडिकल वेस्ट का निपटारा सामान्य कचरे में मिलाकर किए जाने की सूचना दस्ते को मिली थी. सूचना मिलते ही दस्ता वहां पहुंचा. वास्तविकता उजागर होने पर इसकी जानकारी जोन के सहायक आयुक्त को दी गई. सहायक आयुक्त के निर्देशों के अनुसार क्लिनिक पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया.

ठंडा पड़ा प्लास्टिक बैन अभियान

केंद्र या राज्य सरकार की ओर से निर्देश प्राप्त होते ही आनन-फानन में पुरजोर तरीके से मनपा द्वारा कोई भी अभियान शुरू कर दिया जाता है लेकिन बाद में धीरे-धीरे वह ठंडा पड़ता जाता है. इसी तरह का मामला अब प्लास्टिक बैन के मामले में भी उजागर हो रहा है. इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि मंगलवार को एनडीएस दस्ते की ओर से प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी को लेकर केवल गांधीबाग और सतरंजीपुरा जोन में ही दस्तक दी गई. दोनों जोन में केवल एक-एक ही प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की गई.

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा