नागपुर, मानसून तैयारी, महापौर नीता ठाकरे,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो )  
नागपुर

नागपुर मानसून की तैयारी: महापौर नीता ठाकरे सख्त; नालों, गटर और सार्वजनिक कुओं की सफाई के दिए निर्देश

Nagpur Monsoon Preparedness: भारी बारिश की चेतावनी के बीच महापौर नीता ठाकरे ने गटर-नालों व सार्वजनिक कुओं की सफाई जल्द पूरी करने और OCW की खुदाई वाले रास्तों को तुरंत समतल करने के निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Nagpur Monsoon Preparedness Nita Thakre: बारिश का मौसम शुरू होने के बाद से भले ही बारिश गायब हो, लेकिन निकट भविष्य में झमाझम बारिश की मौसम विभाग द्वारा मिली चेतावनी को देखते हुए नागपुर मानसून के दौरान नागरिकों को जलभराव और गंदगी जैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए गटर लाइन, नालों और सभी सार्वजनिक कुओं की सफाई का काम तत्काल पूरा करने के सख्त निर्देश महापौर नीता ठाकरे ने अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ओसीडब्ल्यू द्वारा खुदाई किए गए स्थानों का जल्द से जल्द समतल करने के भी आदेश दिए हैं।

कामगारनगर के अतिक्रमण पर सख्ती

बैठक की शुरुआत में महापौर ने नेहरूनगर जोन के कार्यों का जायजा लिया, जहां जोन सभापति आसिफ शेख और स्थानीय नगरसेवकों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं। मुख्य रूप से नाले-गटर की सफाई, अतिक्रमण और मैदानों, स्कूलों व सड़कों पर फेंके जाने वाले कचरे के मुद्दे पर गहन चर्चा हुई।

नगरसेवकों ने कामगारनगर में नालों पर स्थित मनपा की जगह पर एक बैग बनाने वाली कंपनी द्वारा किए गए अतिक्रमण का गंभीर मुद्दा उठाया। कंपनी द्वारा नाले में कचरा डालने से बारिश का पानी आसपास के इलाकों में घुस जाता है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी होती है।

इस पर एनडीएस के माध्यम से संबंधित कंपनी पर जुर्माना लगाने और नोटिस जारी कर एनआईटी व मनपा द्वारा संयक्त कार्रवाई करने के सख्त निर्देश भी दिए गए। भूजल प्रदूषण रोकने और सड़कों के सुधार पर जोर बैठक में सी एंड डी कचरा उठाने के साथ-साथ मानसून के बाद सभी कुओं की सफाई करने के निर्देश दिए गए, विशेष रूप से शिव मंदिर और जी. एम. बनातवाला स्कूल के कुओं की तत्काल सफाई करने को कहा गया है।

महापौर ने आसीनगर जोन कार्यालय में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग योजना लागू करने के भी निर्देश दिए। गटर का पानी कुओं में जाकर भूजल को दूषित न करे, इसके लिए तत्काल उपाययोजना करने को कहा गया है।

ओसीडब्ल्यू को निर्देश दिया गया है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सीमेंट की सड़कों का तत्काल भराव करें और चैंबर्स की सफाई सुनिश्चित करें। पीली नदी पर स्थित एसटीपी के स्वयंचलित दरवाजों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

महापौर नीता ठाकरे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कर्मचारियों की सूची तत्काल नगरसेवकों को उपलब्ध कराई जाए। मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सफाई कर्मचारियो की एक 'आपातकालीन टीम गठित करने को कहा गया है।

प्रभाग समिति के माध्यम से नगरसेवकों को विकास कार्यों के लिए निधि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए महापौर ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अन्य विभागों के कर्मचारियों में फेरबदल किया जाएगा।

एजी और बीवीजी को एग्रीमेंट पालन की हिदायत

एजी और बीवीजी कंपनियों को एग्रीमेंट के अनुसार काम करने की हिदायत दी गई। जोन सभापति शेख ने कहा कि गीले और सूखे कचरे का उचित वर्गीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा मैदानों और स्कूलों के पास कचरा न डाला जाए।

नागपुर शहर में कचरे के 'ब्लैक स्पॉट्स' खत्म करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, कचरा उठाने वाली गाड़ियों की प्रतिदिन फिटनेस जांच करने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि गाड़ियां हर घर तक पहुंचे।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम