नागपुर मारबत महोत्सव  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

काली का पीली से फिर हुआ मिलन, नागपुर में बिना DJ के भी मारबत में उत्साह, कॉकरोच हटाओं बडग्या ने खींचा ध्यान

Nagpur Marbat Festival 2026: नागपुर में 145 साल पुरानी मारबत और बड़ग्या महोत्सव की परंपरा उत्साह के साथ मनाई गई। काली-पीली मारबत के मिलन के साथ बड़ग्यों में विभिन्न मुद्दों पर तंज देखने को मिला।

आंचल लोखंडे

Nagpur Marbat Celebration: 145 साल की ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखते हुए नागपुर में मारबत और बड़ग्या महोत्सव शुक्रवार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पुराने शहर की बस्तियों से हमेशा की तरह जुलूस निकाले गए। हर साल की तहर इस साल भी काली और पीली मारबत का मिलन आकर्षण का केंद्र रहा।

हर साल की तरह इस साल भी अलग-अलग मुद्दों पर हमला करने वाले बड़ग्या तैयार किए गए। इनमें पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर, महंगाई, 'कॉकरोच जनता पार्टी' वगैरह प्रमुख रुप से शामिल रहे। गलत रीति-रिवाजों, महंगाई, अपराध और राजनीति पर हमला करने वाले इस उत्सव में इस साल भी ज्वलंत मुद्दों पर भाष्य किया गया।

आसिम मुनीर की आलोचनात्मक बडग्या

भालदारपुरा में अविघ्न बडग्या उत्सव मंडल ने अध्यक्ष सोमू बिराह के मार्गदर्शन में, नागपुर महानगरपालिका में महिला सफ़ाई कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए बडग्या बनाया जो सबके आकर्षण का केंद्र रहा। मस्कासाथ में छत्रपति शिवाजी पार्क बडग्या उत्सव कमेटी ने पाकिस्तान आर्मी चीफ़ फ़ील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की आलोचनात्मक बडग्या को भी लोगों ने काफि सराहा। इसमें ‘फ़ील्ड मार्शल’, ‘फ़ेल कमाल, बलूचिस्तान में बुरा हाल’ जैसे मज़ेदार नारे रहे।

कॉकरोच जनता पार्टी हटाओ बड़ग्या

भारतीय जनता पार्टी की बड़ग्या उत्सव समिति अपने अध्यक्ष सचिन थापे के नेतृत्व में राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करने के लिए 'कॉकरोच जनता पार्टी हटाओ बड़ग्या' और 'सावजी का अपमान करने वाले मुंढे हटाओ, बड़ग्या' जैसे नारे लगाए गए।

पंचकुआं में संग्राम बड़ग्या उत्सव मंडल और युवा शक्ति बड़ग्या उत्सव समिति ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुस्सा जताते हुए बड़ग्या निकाला। विजय पराटे के नेतृत्व में युवा शक्ति बड़ग्या उत्सव समिति पिछले चालीस सालों से बड़ग्या निकाल रही है। बालाभाऊ पेठ इलाके के बच्चों द्वारा बनाया गया बाल बड़ग्या का उत्तर नागपुर में परेड किया गया। लोगों में उत्सुकता रही यह बड़ग्या मुख्य जुलूस में शामिल नहीं हुआ बल्कि आस-पास के इलाके में घूमा।

मेरठ हत्याकांड पर व्हाइट मार्च निकाला जाएगा

भालदारपुरा में एकता मारबत उत्सव मंडल अध्यक्ष विजय मटेलकर के नेतृत्व में एक खास व्हाइट मार्च निकाला गया। मार्च 2025 में, मेरठ में एक पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से अपने मर्चेंट नेवी पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी और बॉडी के टुकड़ों को सीमेंट के ड्रम में छिपा दिया था। यह मार्च इस क्रिमिनल ट्रेंड के खिलाफ एक प्रोटेस्ट रहा।

चार हज़ार पुलिस की टुकड़ी

पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने मारबत उत्सव के दौरान किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए थे। करीब चार हज़ार पुलिस की टुकड़ी तैनात की जाने की जानकारी है। शराब पीकर हंगामा करने वालों को तुरंत पुलिस कस्टडी में लेने के निर्देश दिए गए थे। सुरक्षा के लिए तीन एडिशनल पुलिस कमिश्नर, सात डिप्टी कमिश्नर, 14 असिस्टेंट कमिश्नर, 55 इंस्पेक्टर, 350 असिस्टेंट इंस्पेक्टर, SRPF की एक टुकड़ी और करीब एक हज़ार होम गार्ड तैनात किए गए थे। जुलूस के रास्ते पर ट्रैफिक को दूसरे रास्ते से डायवर्ट किया गया था।

विदाउट डीजे -लेकिन उत्साह में न थी कमी

नागपुर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के द्वारा लगाए गए नियमों के तहत मारबत महोत्सव में इस साल भारी शोर वाले डीजे सिस्टम नहीं लगाया गया था लेकिन लोगों के उत्साह में कोई कमी न थी।

मनपा ने उत्सव को विदेश तक पहुंचाया

इस बार नागपुर महानगरपालिका द्वारा विदेशी लोगों को यह उत्सव देखने के लिए व्यवस्था की थी। इसी के तहत कई विदेशी लोगों ने इस उत्सव का आंखोंदेखा मजा लिया।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?