नागपुर, मानकापुर, महिला आत्महत्या, (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर: तलाक के बाद मानसिक तनाव में महिला ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड मैसेज

Nagpur Mankapur Woman Suicide: नागपुर के मानकापुर में मानसिक तनाव से जूझ रही 38 वर्षीय महिला ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक संदेश मिला है और मामले की जांच जारी है।

अंकिता पटेल

Nagpur Mankapur Woman Suicide After Divorce: नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पारिवारिक परिस्थितियों और तलाक के बाद मानसिक तनाव से गुजर रही 38 वर्षीय महिला ने अपने मायके में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसके माता-पिता अस्पताल से घर लौटे।

पुलिस को मौके से अंग्रेजी में लिखा एक संदेश भी मिला है, जिसमें लिखा था कि "मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।" पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मीनल महेंद्र धोंगले (38) के रूप में हुई है।

दो साल से मायके में रह रही थी

पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते मीनल पिछले लगभग दो वर्षों से अपने माता-पिता के साथ मायके में रह रही थी। करीब छह महीने पहले उसका पति से कानूनी तौर पर तलाक हो गया था। परिजनों के मुताबिक, तलाक के बाद वह गहरे मानसिक तनाव और अकेलेपन का सामना कर रही थी।

बताया गया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी भी लंबे समय से अस्वस्थ थी और घटना वाले दिन अस्पताल में भर्ती थी। बेटी की बीमारी को लेकर भी मीनल लगातार चिंतित रहती थी।

अस्पताल गए थे माता-पिता, घर में अकेली थी मीनल

घटना वाले दिन मीनल के माता-पिता अपनी नातिन के लिए खाना लेकर अस्पताल गए थे। घर में मीनल अकेली थी।

दोपहर करीब 2 बजे जब दोनों वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया।

दरवाजा खुलते ही परिवार के होश उड़ गए। मीनल अपने बेडरूम में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में मिला अहम सुराग

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को घर में रखे एक बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा संदेश मिला। उसमें लिखा था कि "No one is responsible for my death" (मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है)।

पुलिस ने इस संदेश को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मानसिक तनाव बना चिंता का विषय

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तलाक, पारिवारिक परिस्थितियां और बेटी की बीमारी के कारण मीनल मानसिक रूप से काफी परेशान थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला