मानकापुर पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे (फोटो सोर्स- नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में गे डेटिंग एप से फंसाकर युवक को 3 घंटे तक घुमाया, मानकापुर पुलिस ने रंगदारी और लूट के 5 आरोपी दबोचे

Nagpur Cyber Crime News: नागपुर में गे डेटिंग एप के जरिए दोस्ती कर एक युवक को बंधक बनाने और 10,000 लूटने का मामला सामने आया है। मानकापुर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रूपम सिंह

Nagpur Cyber Crime Online Dating App Extortion: गे डेटिंग एप के माध्यम से दोस्ती कर लुटेरों ने योजना के तहत एक युवक को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे जमकर धमकाया गया। बदनामी करने की धमकी देकर आरोपी लगभग 3 घंटे तक शहर में घुमाते रहे। डरा-धमकाकर उसके एटीएम कार्ड से 10,000 रुपये निकाल लिए। पुलिस से शिकायत करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इस प्रकरण में मानकापुर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में ईस्टराइज अपार्टमेंट, अनंतनगर निवासी मोहम्मद शेख जाकरी मोहम्मद फारुख, पेंशननगर निवासी कुणाल दिलीप मांजरेकर, गौतमनगर, काटोल रोड निवासी शोएब अली सुलतान अली सैयद, कामगारनगर, गिट्टीखदान निवासी फरान फैजान खान और अनंतनगर निवासी शिजान शोएब फकरुद्दीन अली अहमद का समावेश है।

सेंट मार्टिननगर निवासी रॉजर जॉन जॉन्स की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। रॉजर की पहचान 'पोलो एप-गे डेटिंग' एप पर एक आरोपी से हुई थी। आरोपी ने 22 जून की रात 12.30 बजे उसे मानकापुर चौक पर मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी मो। जाकरी से मुलाकात हुई। वह रॉजर के साथ उसके दोपहिया वाहन पर बैठ गया और गोरेवाड़ा रोड की तरफ ले गया। एक जगह लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी और फोन पर किसी से बात करने लगा।

झूठे मामले में फंसाकर बदनामी करने की धमकी दी

कुछ ही देर बाद उसके अन्य साथी भी गोरेवाड़ा रोड पर आ गए। सभी ने उसे धमकाया और गाड़ी की चाबी निकालकर मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उसे झूठे मामले में फंसाकर बदनामी करने की धमकी दी और उसके मोबाइल से सभी खातों के बारे में जानकारी ली, लेकिन रॉजर के खाते में पैसे नहीं थे। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक्सीडेंट होने का नाटक करके अपने परिचित लोगों से पैसे मांगने को कहा। रॉजर ने घबराकर अपनी परिचित महिला को फोन किया।

अपने खाते में 10,000 रुपये ट्रांसफर करवाए आरोपियों ने एटीएम से 10,000 रुपये निकालने के बाद उसे छोड़ा गया। रॉजर पुलिस को फोन न कर पाए, इसीलिए उसके मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर फोन तोड़ दिया। रॉजर घबराया हुआ था।

इसीलिए दूसरे दिन पुलिस को घटना की जानकारी दी। मानकापुर के थानेदार हरीश कालसेकर ने 3 टीमें गठित की, करीब 70 से 80 स्थानों से सीसीटीवी फुटेज जमा की गई और आरोपी की पहचान हुई। एक-एक करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग