हत्या social media
नागपुर

नागपुर में शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, वारदात छुपाने के लिए रचा था झूठा नाटक

Nagpur Crime News: नागपुर के मानकापुर में पति ने नशे की हालत में खाने को लेकर हुए मामूली विवाद में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुले कई राज।

मनीषा बोंदरे

Nagpur Mankapur Murder Case: नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र के साईंनगर इलाके में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शराब के नशे में घर लौटे बैंक कर्मी पति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को छुपाने के लिए ड्रामा भी रचा, लेकिन पुलिस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी कलई खोल दी।

शराब के नशे में घोंटा अपनी ही पत्नी का गला

मृतका की पहचान 38 वर्षीय यामिनी कृष्णकांत यादव के रूप में हुई है, जो एक गृहिणी थीं। वहीं आरोपी पति 41 वर्षीय कृष्णकांत यादव एक बैंक में नौकरी करता है। इस दंपती के दो बच्चे भी हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात कृष्णकांत शराब के नशे में घर लौटा और उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा।

शराब पीने की आदत से परेशान यामिनी ने उसे फटकार लगाई और खाना देने से इनकार कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापायी शुरू हो गई। गुस्से में अंधे हो चुके कृष्णकांत ने यामिनी को थप्पड़ मारे और पलंग पर गिराकर गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

वारदात को छुपाने के लिए रचा झूठा ड्रामा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शातिर तरीके से बचने की कोशिश की। वह काफी देर तक घर के आसपास ही मंडराता रहा और बाद में पड़ोसियों को यह झूठी कहानी सुनाई कि अचानक यामिनी की तबीयत बिगड़ गई है। पड़ोसियों की मदद से वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के चेहरे पर सूजन और चोट के निशान देखकर अस्पताल प्रबंधन को शक हुआ और उन्होंने तुरंत मानकापुर पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ खुलासा

पुलिस ने शुरुआत में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था, लेकिन मामला संदेहास्पद लगने पर डॉक्टर से पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट मांगी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि यामिनी की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि गला दबाने के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम को आरोपी पति कृष्णकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया।

मानकापुर थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर हरीश कालसेकर ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी। इस दर्दनाक घटना से बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है और पूरे परिसर में शोक व आक्रोश का माहौल है।

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु के साथ आए चंद्रशेखर आजाद; भारद्वाज ने दी सफाई

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान

दिल्ली AIIMS में 15 साल की तन्वी ने तोड़ा दम, परिवार ने डॉक्टर्स पर लगाए आरोप, FIR और नार्को टेस्ट की मांग