मृतक मक्खन सिंह (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

सूदखोरी के लेन-देन में मक्खन का मर्डर, कोंढाली पुलिस ने UP से 3 को किया अरेस्ट

Nagpur News: कोंढाली में मक्खन सिंह हत्याकांड में आखिरकार कोंढाली पुलिस को सफलता मिली है। कोंढाली पुलिस ने मक्खन सिंह हत्याकांड के 3 आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

प्रिया जैस

Kondhali News: कोंढाली क्षेत्र में अवैध साहूकारी से जुड़े विवाद के चलते मक्खन सिंह बावरी की हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड के मामले में स्थानीय अपराध शाखा पुलिस और कोंढाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का मुख्य कारण अवैध रूप से दी गई उधारी रकम को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है।

मृतक मक्खन सिंह बावरी क्षेत्र में लोगों को ब्याज पर पैसा देने का काम करता था। उसने चुन्नीलाल चौधरी के माध्यम से बलरामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी रियाज रफातुल्ला अली (19) को 80 हजार रुपये और बतरवा, जिला सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश वर्तमान में बोरगांव, कोंढाली निवासी राहुल सबरजीत गौतम (20) को 50 हजार रुपये उधार दिए थे।

ऐसे उतारा मौत के घाट

कई बार रकम वापस मांगने पर दोनों आरोपी टालमटोल करने लगे, जिससे मक्खन उन्हें गाली गलौज और धमकी देने लगा। परेशान होकर रियाज और राहुल ने मक्खन की हत्या की योजना बनाई। 30 जुलाई की रात करीब 8 बजे उन्होंने कोंढाली बाजार चौक में शराब के ठेके के पास मक्खन से संपर्क किया। मक्खन उस समय शराब के नशे में था।

दोनों उसे और शराब पिलाकर उसको बाइक पर बिठाया और कोंढाली-वर्धा मार्ग स्थित वन विभाग के शिरमी डिपो के पास ले गए। वहां रियाज और राहुल ने मक्खन के पेट में चाकू से करीब 10 वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शव को पास की झाड़ियों में छिपा दिया और बाइक को 7 किलोमीटर दूर राहटी गांव के पास फेंक दिया। कोंढाली पुलिस को 1 अगस्त को मक्खन का शव बरामद हुआ।

पहले जांच का रुख मक्खन के एक महिला से कथित अनैतिक संबंधों की ओर गया, परंतु पूछताछ के बाद उस दिशा में कोई सबूत न मिलने पर पुलिस ने साहूकारी के लेन-देन की ओर ध्यान केंद्रित किया। जांच में रियाज और राहुल के नाम सामने आने पर सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को और उनके सहयोगी बतरवा, यूपी, वर्तमान में बोरगांव, कोंढाली निवासी चुन्नीलाल चौधरी (28) को हिरासत में लिया।

चुन्नीलाल ने लिए थे लाखों रुपये

बताया जा रहा है कि चुन्नीलाल ने भी मक्खन सिंह से 3 लाख रुपये लिये थे। पूछताछ में रियाज और राहुल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।कोंढाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड में एक नाबालिग सहित कुछ और लोगों की भूमिका होने की संभावना है। इस कार्रवाई को कोंढाली के थानेदार राजकुमार त्रिपाठी, पुलिस उपनिरीक्षक धवल देशमुख, संकेत नानोटी और स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। आगे की जांच कोंढाली पुलिस कर रही है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट