शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

शीत सत्र: शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कामों से मिलेगी मुक्ति, निजी अनुदानित स्कूलों के लिए बनेगा नया कानून

Maharashtra New School Law: महाराष्ट्र सरकार निजी अनुदानित स्कूलों के प्रबंधन की जवाबदेही तय करने के लिए 74 धाराओं वाला नया कानून लाने जा रही है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • राज्य सरकार शीतकालीन सत्र में 20 प्रकरणों और 74 धाराओं वाला नया विधेयक पेश करेगी।

  • शिक्षकों को जनगणना, चुनाव और आपदा प्रबंधन के अलावा अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक लगेगी।

  • विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों से भवन निधि या अन्य कारणों से फंड जुटाना प्रतिबंधित होगा।

  • स्कूल प्रबंधन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की सुरक्षा और प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी।

Nagpur Winter Session: शिक्षकों को जनगणना, चुनाव और आपदा प्रबंधन के अलावा अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक लगाने तथा स्कूलों में भवन निधि या अन्य किसी भी कारण से विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों से फंड जुटाने पर प्रतिबंध लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। इससे शिक्षकों के साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस संबंध में राज्य विधिमंडल के शीतकालीन सत्र में नया कानून बनाने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा। राज्य में कुल स्कूलों में से 23 प्रतिशत यानी 25,495 निजी अनुदानित स्कूल हैं। इनमें 2.76 लाख शिक्षक कार्यरत हैं और 98.06 लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

पेश होगा विधेयक

इन स्कूलों का संचालन 1977 के अधिनियम, 1981 की नियमावली और माध्यमिक स्कूल संहिता के तहत होता है। हालांकि मौजूदा कानून में कई सीमाएं होने के कारण सरकार ने निजी अनुदानित स्कूलों के प्रबंधन की स्वायत्तता बरकरार रखते हुए उनकी जवाबदेही तय करने के लिए व्यापक कानून बनाने का निर्णय लिया है। सरकारी, स्थानीय निकाय और स्वयंअर्थसहायित स्कूल इस विधेयक के दायरे से बाहर रहेंगे।

74 धाराओं का होगा विधेयक

प्रस्तावित विधेयक में कुल 20 प्रकरण और 74 धाराएं होंगी। इसके तहत स्कूल प्रबंधन पर गुणवतापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सुरक्षा, समुपदेशन, दिव्याग विद्यार्थियों के लिए सुविचाएं और प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।

शिक्षकों और अभिभावकों को बड़ी राहत

नए कानून के तहत बोर्ड परीक्षाओं और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकन के लिए शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी, शिक्षकों को जनगणना, चुनाव और आपदा प्रबंधन के अलावा अन्य गैर शैक्षणिक कार्य नहीं सौंपे जा सकेंगे, इसके अलावा भवन निधि या अन्य किसी भी कारण से विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियी से धनराशि जुटाने पर प्रतिबंध रहेगा, सरकारी अनुदान का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के लिए करना और उसका ऑडिट कराना भी अनिवार्य होगा। किसी कर्मचारी को निलंबन या बर्खास्तगी के बाद दोबारा सेवा में लेने का आदेश होने पर उसकी बकाया राशि अब सरकार के बजाय संबंधित स्कूल संस्था प्रबंधन को चुकानी होगी।

केवल स्वयंअर्थसहायित को ही मान्यता

नए प्रावधानों के अनुसार स्कूल, कक्षा या माध्यम बंद करने के लिए सरकार की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकेगी। स्कूल का प्रबंधन दूसरी संस्था को हस्तांतरित करने का भी प्रावधान होगा।

भविष्य में स्कूलों की दर्जावृद्धि और अतिरिक्त कक्षाओं को मंजूरी देते समय निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले स्कूलों को स्वयंअर्थसहायित आधार पर ही मान्यता दी जाएगी। स्कूल का समय समाप्त होने के बाद शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भवन और सुविधाएं किराये पर देने की अनुमति मिल सकेगी। अन्य गतिविधियों के लिए स्कूल प्रबंधन समिति की मंजूरी आवश्यक होगी।

शिकायतों के निपटारे के लिए अलग व्यवस्था

शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा संबंधी विवादों के निपटारे के लिए स्कूल न्यायाधिकरण के अधिकार बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा न्यायाधिकरण के दायरे से बाहर आने वाली शिकायतों के समाधान के लिए बहुस्तरीय शिकायत निवारण समितियां गठित की जाएंगी।

नए कानून के तहत स्कूल समिति का गठन भी अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधन पर जुर्माना, अनुदान रोकने, मान्यता रद्द करने, गबन की राशि वसूलने और जरूरत पड़ने पर प्रशासक नियुक्त करने जैसी कार्रवाई की जा सकेगी।

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

राजस्थान में जिंदा युवक मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट जारी; जन-आधार से नाम काटा