महाराष्ट्र में मौसम (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

Maharashtra Monsoon: हफ्ते भर बरसेंगे बादल, नागपुर समेत इन जिलों में येलो अलर्ट

महाराष्ट्र में नागपुर समेत राज्य के कई इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में हफ्ते भर बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

प्रिया जैस

नागपुर: येलो अलर्ट के दौरान बादलों का मूड अदला हुआ नजर आ रहा है। बीते दिनों जवारा बाद बुधवार को बारिश नहीं हुई। दिनभर बादल थमे रहे। हालांकि, रात को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई लेकिन जोरदार बारिश नहीं हुई। मंगलवार की देर रात और बुधवार तड़के सुबह अधिकांश इलाकों में चंद मिनटों की बारिश होने के बाद मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक सिटी में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की।

इसके बाद दिनभर बारिश नहीं हुई। शाम 5.30 बजे तक मौसम विभाग ने 0 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं बारिश नहीं होने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। पारा 30 डिग्री के के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 3.7 डिसे कम रहा।

पारा 30 डिग्री के पार, 4 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मंगलवार की तुलना में बुधवार को 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। यह औसत से 1.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में सिटी के न्यूनतम तापमान 0.5 डिसे की गिरावट आई। मौसम विभाग द्वारा आगामी 4 जुलाई तक इसी तरह का मौसम रहने के संकेत मिले हैं। बदराये मौसम के साथ अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 5 और 6 जुलाई के लिए नागपुर समेत विदर्भ के सभी जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। इस दौरान गरज के साथ सिटी के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना

अगले चार से पांच दिनों तक कोंकण तट, मुंबई, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मराठवाड़ा में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। दोपहर में विदर्भ में अधिकांश जगहों पर भारी बारिश हुई।

अकोला और अमरावती के साथ वाशिम में भी भारी बारिश हुई। मराठवाड़ा में अधिकांश जगहों पर बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। गुरुवार के लिए सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़ के साथ ही पुणे, सतारा और कोल्हापुर घाट इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे, पालघर और नाशिक घाट इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं शुक्रवार को सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़ के साथ ही पुणे और सातारा घाट इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोल्हापुर घाटों पर भारी बारिश की संभावना है और वहां ऑरेंज अलर्ट है। वहीं विदर्भ में गोंदिया और गड़चिरोली में येलो अलर्ट है। 5 जुलाई के लिए रत्नागिरी , रायगढ़, साथ ही पुणे, सतारा और कोल्हापुर घाट और चंद्रपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे, पालघर, जालना, परभणी, हिंगोली, वाशिम, अकोला, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, गड़चिरोली, गोंदिया में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

सिलाई के नाम पर लाए, जबरन कराया रैंप वॉक...पूर्व माओवादी महिलाओं का बड़ा दावा, रायपुर फैशन शो पर मचा बवाल!

Ram Mandir Donation Case: सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी