महाराष्ट्र निकाय चुनाव का रिजल्ट 21 दिसंबर को (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

कल जारी नहीं होगा महाराष्ट्र निकाय चुनाव का रिजल्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ का बड़ा फैसला

Maharashtra Nikay Chunav Result: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने आदेश दिया है कि महाराष्ट्र के सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के निकाय चुनाव परिणाम अब 21 दिसंबर को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

आकाश मसने

Maharashtra Local Body Election Result Date: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब चुनाव परिणाम कल घोषित नहीं किए जाएंगे। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने सोमवार को महत्वपूर्ण आदेश देते हुए निर्देश दिया कि राज्य की सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम एक साथ 21 दिसंबर को जारी किए जाएं। अदालत ने स्पष्ट किया कि अलग-अलग तारीखों पर नतीजे घोषित करने से भ्रम और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए सभी निकायों के परिणाम एक ही दिन घोषित किए जाएं ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और उम्मीदवारों तथा राजनीतिक दलों की नजरें नतीजों पर टिकी थीं। पहले उम्मीद थी कि कुछ निकायों के परिणाम मंगलवार को जारी किए जाएंगे, लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब पूरे राज्य के लिए एक समान तारीख तय की गई है। चुनाव आयोग भी कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए इसी दिन परिणाम घोषित करेगा।

महाराष्ट्र में मतदान जारी

बता दें कि महाराष्ट्र में 2 दिसंबर यानी आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। 242 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों में मतदान होना था, हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन और शिकायतों से जुड़ी समस्याओं के कारण 20 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं।

3 दिसंबर को आने थे नतीजे

आज हो रहे मतदान के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाने थे लेकिन 20 दिसंबर को होने वाले बाकी चुनाव के साथ ही इसके नतीजे घाेषित करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने 21 दिसंबर को नतीजे घोषित करने का आदेश दिया है।

सीएम ने जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर बेंच के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह तरीका सही नहीं लगता। नागपुर बेंच ने फैसला किया था कि सभी नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के नतीजे 3 दिसंबर को नहीं, बल्कि 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे, जिस पर फडणवीस ने यह रिएक्शन दिया। बेंच का फैसला मानना ​​ही होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को प्रोसेस में सुधार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मैं पहली बार ऐसे चुनाव देख रहा हूं।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन