नागपुर

Nagpur News: वाड़ी में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, ग्राहक न्याय परिषद का अग्रवाल गैस एजेंसी पर धावा

नागपुर के अंबाझरी में गैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ताओं में हाहाकार, लंबी कतारें।

रूपम सिंह

LPG Shortage Nagpur News: वाड़ी के अंबाझरी-डिफेंस क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अग्रवाल गैस एजेंसी पर ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड लगे होने से हालात और गंभीर हो गए हैं।

मंगलवार को नागपुर ग्राहक न्याय परिषद की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों लंबी कतारों में खड़े नजर आए। एजेंसी कर्मचारियों ने गैस आने की संभावना तो जताई, लेकिन समय स्पष्ट नहीं किया, जिससे उपभोक्ताओं में असमंजस बना रहा।

परिषद की टीम ने एजेंसी को शिकायत पत्र देने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने पत्र लेने से इनकार कर दिया और दत्तावाड़ी स्थित मुख्य कार्यालय भेज दिया। वहां भी एक महिला कर्मचारी ने नाम बताने और शिकायत स्वीकार करने से मना कर दिया, जिसे परिषद ने गैरजिम्मेदाराना रवैया करार दिया।

निरीक्षण के दौरान परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिप्लब मजूमदार, रीना राउत, अभय राउत, अमित रॉय, संदीप हाडके, असलेशा पांडे, चेतना हिमांडी और चांदनी मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गैस आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो उपभोक्ताओं के हित में आंदोलन किया जाएगा।

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा