तेंदुआ पकड़ा गया सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर में दो महीने से दहशत फैला रहा तेंदुआ पकड़ा गया, ढाई दर्जन मवेशियों का किया था शिकार

Nagpur Leopard Rescue: नागपुर के कई इलाकों में 2 महीने से दहशत फैलाने और दर्जनों मवेशियों का शिकार करने वाले तेंदुए को वाघोड़ा से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। तेंदुआ TTC के की निगरानी में है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • करीब दो महीने से इलाके में तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीण परेशान थे।

  • वन विभाग के अनुसार तेंदुए ने लगभग 25 से 30 मवेशियों का शिकार किया था।

  • मौजा वाघोड़ा से मंगलवार को तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

  • रेस्क्यू के बाद तेंदुए को जांच और उपचार के लिए ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया।

Nagpur Forest Department Leopard: नागपुर शहर लगभग 2 महीनों से अनेक इलाकों में आतंक मचाने वाले तेंदुआ का वन विभाग ने मंगलवार को रेस्क्यू किया था। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस तेंदुए ने लगभग ढाई दर्जन मवेशियों का शिकार किया था।

उसके लगातार हमले और मानव बस्तियों तक पहुंचने के कारण लोगों में दहशत का माहौल था। अंततः वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को पकड़ा। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की खबर मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार पिछले करीब 2 माह से मौजा वाघोड़ा सहित डोरली, गवना, गरांडा, पिपला और हिंगना क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।

TTC की निगरानी में तेंदुआ का रेस्क्यू

इस दौरान तेंदुए के हमलों में पशुधन के नुकसान की घटनाएं सामने आई थीं। स्थिति को गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

आखिरकार वन विभाग की टीम ने मौजा वाघोड़ा से तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया। ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर (TTC) की निगरानी में तेंदुआ तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे वैद्यकीय जांच और आवश्यक उपचार के लिए ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर (TTC) भेज दिया गया है।

तेंदुआ टीटीसी के अधिकारियों की निगरानी में

फिलहाल तेंदुआ टीटीसी के अधिकारियों की निगरानी में है। उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास के मार्गदर्शन तथा सहायक वन संरक्षक गोविंदा लूचे के समन्वय में वनपरिक्षेत्र अधिकारी राहुल शिंदे, उप वन क्षेत्र अधिकारी जीवनप्रकाश मेंडे, वनरक्षक प्रकाश कालेकर, अक्षय जाधव, शिवशंकर पिल्लेवान, सूरज बेले, दीपाली नान्हे समेत अन्य ने रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और पूरी तरह से स्वस्थ होने तथा चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही, ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस क्षेत्र में वन विभाग की गश्त और निगरानी अब भी जारी है।

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत