गौरी विसर्जन हादसा झिल्पा  एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

गौरी विसर्जन करने गए 2 बालकों की तालाब में डूबकर मौत, काटोल के झिल्पा गांव में शोक का माहौल

Jhilpa Katol Accident: नागपुर के काटोल स्थित झिल्पा गांव में गौरी विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तालाब में डूबने से 13 वर्षीय दो होनहार कबड्डी खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Gauri Visarjan Drowning Jhilpa: गौरी विसर्जन का उत्साह शुरू ही हुआ था कि झिल्पा में दो मासूम जिंदगियां काल के गाल में समा गईं। इस घटना से दोनों परिवारों सहित क्षेत्र में मातम का माहौल पसर गया है। दोनों बालक खिलाड़ी होने से क्रीड़ा जगत में भी शो की लहर है।

जानकारी के अनुसार गौरी विसर्जन के लिए तालाब पर गए आयुष हरीश कुमरे और दर्शन धनराज लाड, दोनों 13 वर्षीय बालकों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरा झिल्पा गांव स्तब्ध है। गांव की महिलाएं गौरी विसर्जन के लिए तालाब पर गई थीं। उनके साथ कुछ बच्चे भी पहुंचे थे।

सातवीं और आठवीं कक्षा के थे अभ्यर्थी

विसर्जन के दौरान आयुष और दर्शन के पानी में डूबने का पता चला। दोनों के चाचा तत्काल पानी में उतरे और दोनों बालकों को बाहर निकाला, इसके बाद उन्हें तत्काल काटोल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। आयुष कक्षा आठवीं, जबकि दर्शन कक्षा सातवीं में पढ़ रहा था। दोनों जय भवानी क्रीड़ा मंडल के कबड्डी खिलाड़ी थे।

थे होनहार खिलाड़ी

मैदान पर उत्साह से खेलने वाले इन होनहार खिलाड़ियों की अकाल मृत्यु से क्रीड़ा जगत में भी शोक की लहर है। मित्रों और साथी खिलाड़ियों को इस घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। गौरी विसर्जन का पर्व दो परिवारों के लिए जिंदगी भर न भूल पाने वाला दुःख दे गया। खुशी का माहौल कुछ ही देर में चीख-पुकार में बदल गया और पूरे झिल्पा गांव में शोक छा गया। काटोल पुलिस ने घटना दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति

हमें मजबूर न करें... मणिपुर में राहत शिविरों में मौतों पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- राज्य को देना होगा जवाब

एन चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, बोर्ड ने 5 साल के नए कार्यकाल पर लगाई मुहर

40 पैसे देने से मर नहीं जाओगे… UPI चार्ज पर बोले नीति आयोग के VC अशोक लाहिड़ी, बिना टैक्स के नहीं चलती सरकार