नागपुर

कामठी में चांद रात पर उमड़ी भारी भीड़: अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम से आवागमन ठप; पुलिस व्यवस्था की कमी से लोग परेश

कामठी में ईदउलफितर की चांद रात पर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आवागमन ठप हो गया। पुलिस व्यवस्था की कमी से लोग परेशान।

रूपम सिंह

Kamthee Eid Traffic Jam News: ईदउलफितर के अवसर पर शुक्रवार की चांद रात को कामठी के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संध्या से देर रात तक बाजारों में जबरदस्त चहलपहल रही, लेकिन अव्यवस्थित यातायात और अतिक्रमण के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

किराना, कपड़े, जूते और प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं दूसरी ओर, फुटपाथी दुकानदारों द्वारा सड़कों पर ही ठेले लगाकर कब्जा करने और बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े होने से पूरे बाजार क्षेत्र में आवागमन लगभग ठप हो गया।

विशेष रूप से चूना ओली, गुजरी बाजार, बॉम्बे स्टोर्स, शुक्रवारी बाजार और सिंधी चाल जैसे इलाकों में हालात बेहद खराब रहे। जगहजगह ट्रैफिक जाम लगने से लोगों को काफी देर तक जूझना पड़ा। भीड़ और वाहनों की रेलमपेल के चलते छोटेमोटे हादसे भी सामने आए, जिसमें कई लोगों को हल्की चोटें आईं।

इस अव्यवस्था के बीच महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर बाजारों में पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त नहीं था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई करें नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे अवसरों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा