कलमना पुलिस, गोदाम चोरी, सेंधमारी,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट करने के लिए नागपुर में 11 लाख की सनसनीखेज चोरी; 2 नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Crime News: कलमना क्षेत्र में गोदाम से 11.39 लाख रुपये का माल चोरी करने के आरोप में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। जांच में सामने आया कि 1 आरोपी गर्लफ्रेंड को आईफोन देने के लिए चोरी में शामिल हुआ

अंकिता पटेल

Nagpur Burglary Case News: नागपुर जिले के कलमना थाना क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में सेंध लगाकर 11.39 लाख रुपये का माल चोरी करने वाले 2 नाबालिग सहित 3 चोरों को कलमना पुलिस ने दबोच लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करने के लिए सेंधमारी की। पकड़े गए आरोपियों में फुकटनगर, यशोधरानगर निवासी इरफान अली उर्फ इम्मू रमजान अली (18) और 2 नाबालिगों का समावेश है।

पुलिस ने ओल्ड बगड़गंज निवासी राहुल जयचंद बत्रा (45) की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। राहुल कलमना चिखली के दाल मिल रोड पर राहुल सिरेमिक प्रा। लि। कंपनी चलाते हैं। वहीं पर उनकी टाइल्स सेनेटरी और सीपी फिटिंग के सामान का गोदाम भी है। 27 से 28 मई के बीच चोरों ने उनके गोदाम के दूसरे माले के शेड का टीन तोड़कर भीतर प्रवेश किया।

गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाने के लिए की चोरी

गोदाम में रखे कृषि उपयोग के एमबी मॉडल के टब, घरेलू उपयोग के विभिन्न सीजी और एमबी मॉडल के टब चोरी कर लिए, अलग-अलग इलाकों में लगे 25 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला। तीनों को हिरासत में लेने पर चोरी की कबूली दी।

जांच में पता चला कि पकड़े गए एक नाबालिग की गर्लफ्रेंड ने उससे आईफोन की मांग की थी। गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की योजना इंस्पेक्टर प्रवीण काले, करीम खां पठान, पीएसआई संतोषकुमार रामलोड, हेड कांस्टेबल रविकुमार शाहू, प्रदीप पवार, मंगेश लोही, संतोष पांडे, अनिल जाधव और प्रफुल्ल गोहोकार ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR