फिरौती हत्या की साजिश (सोर्स: गुगल जेमिनी)
नागपुर

नागपुर में टली खूनी वारदात: ईद के बंदोबस्त ने बिगाड़ा खेल, खाकी से हाथापाई करने वाले 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Kalamna Police Arrests Two Man Carrying Knife: नागपुर के कलमना में फिरौती न मिलने पर हत्या करने निकले दो बदमाश गिरफ्तार। गश्त के दौरान पुलिस से हाथापाई, 1 आरोपी पर 3 दर्जन से अधिक केस। जाने पुरा मामला

वेदांत जोशी

Extortion Case 50 Thousand Rupees: फिरौती के पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति की हत्या करने निकले दो आरोपियों को कलमना पुलिस ने वारदात से पहले ही पकड़ लिया। दोनों आरोपी चाकू लेकर निकले थे। पुलिस ने उन्हें वाजपेईनगर इलाके में गश्त के दौरान पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। तलाशी लेने पर एक आरोपी के पास से चाकू मिला।

पकड़े गए आरोपियों में हस्तिनापुर निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ बंगाली (27) और टीमेश्वर मुकेश साहू (21) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरिफ की करीब एक साल पहले जेल में वंश यादव नामक व्यक्ति से पहचान हुई थी। वंश NDPS एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था। जुलाई में दोनों जेल से बाहर आए थे।

इसके बाद प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के चलते आरिफ अमरावती चला गया। वहां से उसने वंश को फोन किया और कथित तौर पर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वंश ने रकम देने से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद आरिफ नागपुर आया और अपने साथी टीमेश्वर के साथ वंश पर हमला करने की तैयारी करने लगा। दोनों वंश के घर जाने वाले थे।

ईद के जुलूस का पुलिस बंदोबस्त बना वजह

इसी दौरान ईद के जुलूस को देखते हुए वाजपेईनगर इलाके में पुलिस का बंदोबस्त लगाया गया था। पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान आरिफ और टीमेश्वर पुलिस को दिखाई दिए।

पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने विरोध किया और पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे। पुलिस ने दोनों को काबू में लेकर तलाशी ली। आरिफ के पास से चाकू बरामद होने के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।

पूछताछ में पुलिस को वंश पर हमला करने की कथित योजना के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वंश की शिकायत पर भी मामला दर्ज

इस मामले में वंश यादव की शिकायत पर कपिलनगर थाने में भी FIR दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरिफ के खिलाफ पहले से ही तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस दोनों आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड और इस पूरे मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की सतर्कता के कारण कथित वारदात होने से पहले ही दोनों आरोपी पकड़े गए।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं