गुंडों के अड्डों पर चला बुलडोजर (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

जीत हत्याकांड: चनकापुर में चला बुलडोजर, ‘योगी पैटर्न’ पर कार्रवाई, मिट्टी में मिले गुंडों के ठिकाने

Jeet Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस ‘बुलडोजर पैटर्न’ से गुंडाराज पर लगाम कसी, अब वही मॉडल नागपुर जिले की चनकापुर कॉलोनी में भी अपनाया जा रहा है।

प्रिया जैस

Khaperkheda News: जीत को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार से वेकोलि की पुरानी, जर्जर इमारतों पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। करीब 34 इमारतों को जमींदोज करने की योजना बनाई गई है। यह कार्रवाई अगले 4 से 5 दिन तक चलेगी। हालांकि बताया जा रहा है कि वेकोलि प्रशासन की ओर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है।

इतने बड़े पैमाने की कार्रवाई के लिए कम से कम 4-5 जेसीबी मशीनों की जरूरत है, जबकि वर्तमान में केवल एक जेसीबी से काम लिया जा रहा है। इस बुलडोजर कार्रवाई से चनकापुर, वलनी और सिल्लेवाड़ा क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर स्थायी रूप से रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

जीत सोनेकर हत्याकांड बना कार्रवाई की वजह

एक महीने पहले चनकापुर कॉलोनी में 11 वर्षीय स्कूली छात्र जीत सोनेकर की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया था। इस घटना से यह स्पष्ट हुआ कि वेकोलि की इमारतें अपराधियों का सुरक्षित अड्डा बन चुकी थीं। यहां चरस, गांजा, एमडी जैसे मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री होती थी। साथ ही देसी कट्टे, माऊजर और बंदूक जैसे अवैध हथियारों की तस्करी भी चल रही थी।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए विधायक आशीष देशमुख ने अपराधियों के इन ठिकानों पर बुलडोजर चलाने का ऐलान किया था। उन्होंने इस विषय पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वेकोलि प्रशासन से लगातार संपर्क किया। उनके प्रयासों से ही मंगलवार से कार्रवाई शुरू हुई जिसके तहत पुरानी इमारतों को धराशायी किया जा रहा है।

ऑपरेशन थंडर 2025 के तहत सफाई अभियान

वेकोलि कॉलोनी में फैले अवैध धंधों को समाप्त करने के लिए यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन थंडर 2025’ के तहत की जा रही है। विधायक देशमुख ने कहा कि यह केवल बुलडोजर नहीं बल्कि अपराध, नशे और अवैध हथियारों के कारोबार पर निर्णायक प्रहार है। इस अभियान से वेकोलि परिसर में शांति और सुरक्षा का माहौल स्थापित होगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज