प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

इसी साल दौड़ेगी इतवारी-नागभीड़ ट्रेन! 2,383 करोड़ की रेल परियोजना से बदलेगा विदर्भ का नक्शा

Vidarbha Rail Project: केंद्रीय बजट के बाद नागपुर मंडल ने इतवारी-नागभीड़ रेल लाइन के 2026 तक पूर्ण होने का भरोसा जताया है। 2,383 करोड़ की इस परियोजना से विदर्भ की रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

आकाश मसने

Itwari Nagbhid Rail Line: केंद्रीय बजट के बाद दक्षिण-पूर्व- मध्य रेलवे (दपूम) नागपुर मंडल ने इतवारी–नागभीड़ रेल लाइन को लेकर भरोसा जताया। नागपुर के साथ ही पूरे विदर्भ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही इस परियोजना को बजट में पर्याप्त राशि मिलने की उम्मीद है जिससे वर्ष 2026 के अंत तक इस लाइन का कार्य पूर्ण होने का विश्वास व्यक्त किया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि इतवारी-नागभीड़ रेल लाइन की कुल लागत लगभग 2,383 करोड़ रुपये है जिसमें से कुछ राशि पहले ही प्राप्त हो चुकी है। इस परियोजना के तहत अब तक उमरेड तक रेल लाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य भी इसी वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अमृत भारत स्टेशन : 5 पूरे, 10 का काम जारी

डीआरएम गुप्ता ने बताया कि मंडल की चल रही परियोजनाओं में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 15 स्टेशन शामिल हैं। इनमें से 5 स्टेशनों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 10 स्टेशनों का कार्य इस बजट राशि से पूरा किए जाने की संभावना है। तीसरी लाइन परियोजना के तहत राजनांदगांव से कलमना तक कुल 228 किलोमीटर की लाइन स्वीकृत है जिसमें से अब तक 217 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है। केवल 11 किलोमीटर का घाट सेक्शन शेष है जिसे इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा चौथी लाइन परियोजना में गोंदिया-दुर्ग सेक्शन का कार्य स्वीकृत है और इसका डीपीआर भी पूरा कर लिया गया है। गोंदिया-बल्लारशाह डबलिंग परियोजना के तहत 240 किलोमीटर लाइन का कार्य स्वीकृत होकर शुरू हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने से विदर्भ क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिलेगी।

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश

दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; जानें क्या कहा?

Amul Milk Price Hike: आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका