-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- What Is The Amrit Bharat Station Scheme All You Need To Know
जानें क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना, आपको मिलेगी क्या-क्या सुविधाएं
- Written By: मनोज पांडे

कुछ इस तरह से नजर आएंगे स्टेशन ( फोटो क्रेडिट- X)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास भी किया। करीब 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं यह अमृत भारत स्टेशन योजना है क्या? इस योजना से क्या फायदा होगा और उसका यात्रियों को कैसे लाभ मिलेगा। चलिए, जानते हैं अमृत भारत स्टेशन योजना के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना क्या है
देश भर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1309 रेलवे स्टेशनों का रीडेवलपमेंट किया जाएगा है। स्टेशन किसी शहर के दोनों छोर को जोड़ते हुए सिटी सेंटर के रूप में काम करेंगे और रूफटॉप प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियॉस्क और फूड कोर्ट जैसी आधुनिक यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देंगे। इसके साथ ही स्टेशन को बदला जाएगा जैसे कि उसे राज्य के किसी प्रसिद्ध इमारत या भवन की तरह बनाया जाएगा। जैसे जयपुर का हवा महल या फिर स्थानीय सांस्कृतिक, विरासत और वास्तुकला दर्शाता हो।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
वाराणसी गंज शहीदा मस्जिद विवाद: पाकिस्तान के बयान पर अफजाल अंसारी का जवाब, कहा- भारत के मुसलमान सक्षम हैं
पुणे-दौंड रूट पर लोकल ट्रेन चलाने की मांग! सांसद पार्थ पवार ने रेलवे को लिखा पत्र, बुनियादी ढांचे में सुधार की
विकसित भारत की रीढ़ बनी रेलवे… ’12 साल सेवा’ कार्यक्रम में पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी, बोले- बदला देश का चेहरा
ये परियोजनाएं भीड़भाड़ कम करेगी, सुरक्षा तथा संपर्क बढ़ाएंगी और रेल यात्रा की प्रभावशीलता तथा क्षमता में सुधार लाएगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, उद्यान एवं भूदृश्य, कार पार्किंग के लिए बड़ी जगह तथा सुविधा, हाई मास्ट लाइट, चित्रकारी और स्थानीय कलाकृति, मॉडल शौचालय और सीसीटीवी जैसे पुनर्विकास कार्य किए जाएंगे।
रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेंगी ये बेहतरीन सुविधाएं
स्टेशन के एंट्री गेट को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया जाएगा। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म को साफ-सुथरा रखा जाएगा। वहीं स्टेशन पर जो वोटिंग हॉल है उसको और बेहतरीन और हाईटेक किया जाएगा। मुसाफिर आसानी से आराम कर सकें उसकी व्यवस्था किया जाएगा। स्टेशन पर जो कैंटीन है वहां पर खाने-पीने की उचित व्यवस्था और क्वालिटी पर जोर दिया जाएगा।
स्टेशन पर हर भाषा की होर्डिंग और साइन बोर्ड होगी। जिससे किसी भी राज्य का यात्री आसानी से समझ ले। इसके अलावा स्वचालित पाथवे, लाइट, फ्री वाई-फाई सुविधा, स्वचालित सीढ़ियां, महिलाओं और दिव्यांगजनों के सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
What is the amrit bharat station scheme all you need to know
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक
Jun 25, 2026 | 08:18 AMSambhajinagar Crime: फुलंब्री में धारदार हथियार से हमला, संदिग्ध मौत व आपसी विवाद में 3 की जान; आरोपी गिरफतार
Jun 25, 2026 | 08:13 AMड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी
Jun 25, 2026 | 08:11 AMस्कूल है या कसाई खाना! 2 साल के बच्चे को क्लास में 15 मिनट तक पीटा; प्री-स्कूल के मालिक और प्रिंसिपल पर FIR
Jun 25, 2026 | 08:00 AMNirjala Ekadashi Rules: आज है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं
Jun 25, 2026 | 07:57 AMOBC Reservation Case: 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर 15 जुलाई से रोजाना सुनवाई करेगा हाई कोर्ट, जल्द आ सकता है फैसला
Jun 25, 2026 | 07:54 AMअमरावती यौन शोषण मामला: SIT ने 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अश्लील VIDEO कांड में बढ़ेंगी मुश्किलें
Jun 25, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













