कार की धुलाई प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

अब बटन दबाते ही कार की होगी धुलाई, नागपुर के आविष्कारक का कमाल, पेटेंट के लिए किया गया आवेदन

Automatic Car Washing Technology: नागपुर के विकास पटेल ने इन-बिल्ट ऑटोमैटिक कार वाशिंग और एयर ड्राइंग तकनीक विकसित की है। यह सिस्टम कार मालिकों के समय, पानी और मेंटेनेंस खर्च की बचत करेगा।

प्रमोद यादव

Nagpur Inbuilt Car Wash System: नागपुर शहर में कार चालकों के लिए अपने वाहनों की नियमित रूप से साफ-सफाई अधिक जरूरी होती है। हालांकि इसके लिए काफी समय और कई बार खर्च करना पड़ता है। अब कार चालकों के लिए एक खुशखबरी मिली है।

शहर के स्वतंत्र आविष्कारक विकास जगजीवन पटेल ने वाहनों की बाहरी सफाई, धुलाई और सुखाने के लिए एक नई स्वचालित तकनीक विकसित करने का दावा किया है। इस तकनीक का पेटेंट दाखिल किया गया है।

पटेल के अनुसार 'व्हीकल एक्टरनल क्लिनिंग मैकेनिज्म विद ऑटोमैटिक एयर ड्राइ सिस्टम' नामक इस तकनीक को वाहन में ही एकीकृत किया जा सकता है। उनका दावा है कि एक बटन दबाने पर वाहन की बाहरी सतह की सफाई, वॉशिंग और एयर ड्राइंग की प्रक्रिया स्वचालित रूप से पूरी की जा सकेगी।

आविष्कारक के मुताबिक, इस प्रणाली का उद्देश्य वाहन मालिकों के समय की बचत करना और नियमित वाहन सफाई से जुड़े दीर्घकालिक खर्च को कम करना है।

विकास पटेल के अनुसार तकनीक का सबसे बड़ा फायदा

नागपुर जिले के विकास जगजीवन पटेल के अनुसार, यह स्वचालित क्लिनिंग मैकेनिज्म वाहन की बॉडी को बिना नुकसान पहुँचाए धूल और गंदगी को पूरी तरह साफ करने में सक्षम है। इसमें इस्तेमाल की गई अत्याधुनिक एयर ड्राई तकनीक धुलाई के तुरंत बाद वाहन की सतह को पूरी तरह सुखा देती है।

जिससे कार पर पानी के दाग या धब्बे नहीं बनते। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कार मालिक किसी भी स्थान पर और किसी भी समय महज एक बटन दबाकर अपनी गाड़ी की त्वरित सफाई कर सकते हैं।

पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की योजनाएं 

इस नवोन्मेषी प्रणाली की एक और बड़ी विशेषता यह है कि यह पारंपरिक धुलाई तरीकों की तुलना में पानी की खपत को काफी हद तक कम करती है। इसमें इस्तेमाल होने वाले विशेष नोजल पानी का कुशलतापूर्वक उपयोग सुनिश्चित करते हैं।

विकास जगजीवन पटेल का कहना है कि वे जल्द ही इस तकनीक को व्यावसायिक स्तर पर उतारने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियों से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, जिससे यह सुविधा आम कार मालिकों के लिए आसानी से उपलब्ध हो सके।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है