किफायती एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की पहल। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: किफायती व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की पहल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में यात्रियों को सुविधा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन स्थापित करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

आंचल लोखंडे

नागपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन स्थापित करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस पहल के अंतर्गत मंडल के इतवारी, कामठी, तुमसर रोड, भंडारा रोड, आमगाँव, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगाँव, छिंदवाड़ा, तिरोडा, बालाघाट, वडसा, कलमना, ब्रह्मपुरी, चांदा फोर्ट, रामटेक और वारासिवनी स्टेशनों पर जल वेंडिंग मशीन स्थापित करने हेतु टेंडर आमंत्रित किए गए थे।

इस प्रक्रिया में गोंदिया, राजनांदगाँव तथा इतवारी स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन स्थापित करने हेतु सफल बोलीदाताओं को नियमानुसार ठेका आवंटित किया गया और जल्द ही इन स्टेशनों पर यात्रियों को किफायती, स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

आरओ का ठंडा पानी

पैकेज्ड ड्रिकिंग वाटर जिसे बोलचाल की भाषा में मिनरल वॉटर भी कहा जाता है, उसकी 1 लीटर की बोतल 15 रुपए की मिलती है तथा 500 ml की बोतल 10 रुपए की मिलती है। जबकि वॉटर वेंडिंग मशीन पर मात्र 8 रुपए में बॉटल सहित आरओ का 1 लीटर ठंडा पानी मिल जाता है। वॉटर वेंडिंग मशीन पर, मात्र 2 रुपए में 300 ml तथा मात्र 3 रुपए में 500 ml स्वच्छ जल लिया जा सकता है। इसी प्रकार मात्र 25 रुपए में बॉटल सहित 5 लीटर आरओ का ठंडा पानी मिल जाता है।

दिलीप सिंह- वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के मार्गदर्शन में इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था। अंततः इसमें सफलता हासिल हुई। सिंह के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग के संबंधित कर्मियों ने इस योजना को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यमों का उपयोग किया।

जिसमें निम्न प्रयास शामिल हैं:

• रेलवे के विभिन्न जोन में तथा अन्य स्थलों पर कार्यरत मौजूदा वेंडरों से संपर्क कर उन्हें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। • स्थानीय निर्माताओं से संपर्क कर जल वेंडिंग मशीनों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की गई। • रेलवे स्टेशनों, स्थानीय समाचार पत्रों और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस सुविधा के बारे में जागरूकता फैलाई गई।

वाटर वेंडिंग मशीन के स्थापित होने से रेल यात्रियों को निम्न सुविधा उपलब्ध होगी:

• गर्मी के मौसम में सस्ते दामों पर स्वच्छ और ठंडे पेयजल की उपलब्धता। • प्लास्टिक कचरे एवं प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को कम करने में सहायता। • यात्रियों को विश्वसनीय, सुरक्षित एवं किफायती पेयजल का सुगम स्रोत। • जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में योगदान।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस पहल से यात्रियों को किफायती एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा।

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म