हिंगणा सड़क, कान्होलीबारा रोड, नागपुर सड़क,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

हिंगणा-कान्होलीबारा से टाकलघाट सड़क बदहाल, 10 किमी मार्ग पर गड्ढों से रोज हादसे; 15 गांवों के लोग परेशान

Nagpur Hingna Road Condition: हिंगणा के कान्होलीबारा से टाकलघाट तक 10 किमी सड़क की बदहाल स्थिति से लोग परेशान है। गड्ढों के कारण रोज हादसे हो रहे हैं व 15 गांवों के नागरिकों ने जल्द मरम्मत की मांग की।

अंकिता पटेल

Nagpur Hingna Kanholibara Road Damage: नागपुर हिंगणा तहसील के कान्होलीबारा से टाकलघाट तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाल स्थिति से क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है। वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग पर लगभग रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक स्थायी समाधान नहीं कर सका है।

यह सड़क कान्होलीबारा सहित आसपास के करीब 15 गांवों की जीवनरेखा मानी जाती है। बुटीबोरी एमआईडीसी में कार्यरत हजारों श्रमिक प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इसके अलावा छात्र, किसान और खेतिहर मजदूर भी रोज इसी सड़क का उपयोग करते हैं। लगातार बढ़ते यातायात और उपेक्षा के कारण सड़क की हालत दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है।

समृद्धि महामार्ग निर्माण के बाद और बिगड़ी सड़क

स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। बाद में इसी मार्ग को पार करते हुए समृद्धि महामार्ग का निर्माण किया गया। निर्माण के दौरान भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए।

बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अनुमान नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है।

15 गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग

इस मार्ग से खड़की, किन्ही, भानसोली, भीमनगर, गोंडवाना सहित कई गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजमर्रा की आवाजाही, कृषि कार्य, विद्यार्थियों की पढ़ाई और औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के दौरान बढ़ते हादसों को देखते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह