Highlights
नागपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6573 से पक्षी टकराया।
विमान में 164 यात्री सवार थे और सभी के सुरक्षित रहने की जानकारी है।
टक्कर के बाद विमान के नोज पर बड़ा निशान बन गया।
विमान ने कुछ देर बाद दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की।
तकनीकी जांच और मरम्मत पूरी होने के बाद कुवैत एयरवेज का बोइंग 777 नागपुर से रवाना हुआ।
Nagpur To Delhi Indigo Flight: नागपुर से दिल्ली पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6573 के नोज से पक्षी टकराने की घटना सामने आई है। विमान में 164 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे।
जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने नागपुर एयरपोर्ट से रात 9:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। जैसे ही फ्लाइट दिल्ली के आसमान में पहुंची, वैसे ही उसके नोज से एक पक्षी टकरा गया।
टक्कर से विमान में सवार यात्री घबरा गये थे। घटना के बाद विमान कुछ देर तक आसमान में मंडराते रहा। कुछ देर के बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। पक्षी की टक्कर लगने से विमान के नोज में बड़ा निशान बन गया।
वहीं कुवैत एयरवेज का विमान 9के एओएम बोइंग 777-369ईआर अपनी विस्तृत तकनीकी जांच और मरम्मत (सी-चेक मेंटेनेंस) पूरी करने के बाद नागपुर एयरपोर्ट से रवाना हुआ।
यह विमान एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड के एमआरओ केंद्र में मेंटेनेंस के लिए आया था। विमान ने रविवार को नागपुर से 4.45 बजे उड़ान भरी।
इंडिगो की इस घटना के बाद विमानन सुरक्षा और पक्षियों के टकराने बर्ड हिट की घटनाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि हवाई अड्डों के आस-पास कचरा प्रबंधन और स्वच्छता पर कड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि पक्षियों की आवाजाही को कम किया जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
नागपुर स्थित एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड के एमआरओ (MRO) केंद्र में इस तरह के बड़े विमानों की नियमित और इंडिगो फ्लाइट की उच्चस्तरीय तकनीकी देखरेख होना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे देश के टियर-2 शहरों में भी वैश्विक स्तर की विमानन मरम्मत सुविधाएं उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त होता है।