इंडिगो विमान सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड होते ही जंप कर गया इंडिगो विमान, हवा में उड़ा; गो-अराउंड के बाद सुरक्षित लैंडिंग

Nagpur Airport News: नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय इंडिगो का विमान रनवे पर जंप कर वापस हवा में उड़ गया। पायलट ने गो-अराउंड प्रोटोकॉल के तहत दोबारा सुरक्षित लैंडिंग कराई।

रूपम सिंह

IndiGo Flight Go Around Incident Nagpur Airport: डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह के सत्र में यात्रियों को लेकर पंहुचा इंडिगो का एक विमान लैंड करते ही जंप कर गया और फिर घूमकर वापस एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इस घटना से एयरपोर्ट रनवे परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

तत्काल इंडिगो की टीम रनवे पर पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभवतः पायलट को रनवे पर कुछ गड़बड़ी महसूस हुई जिसके चलते उसने लैंड करते ही विमान को जंप कर लिया और फिर आसमान में एक फेरी लगाकर वापस सुरक्षित लैंडिंग कराई लेकिन इस कुछ देर के घटनाक्रम से विमान में बैठे यात्रियों में घबराहट मच गई थी।

एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार कुछ यात्रियों ने बाहर निकल अपनी पीड़ा भी सुनाई। वहीं इंडिगो विमान के सूत्रों का कहना है कि लैंडिंग के समय किसी विमान का रनवे से वापस टेक-ऑफ (गो-अराउंड) करना एक बेहद सामान्य और तय सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा है। आमतौर पर विमान जब रनवे से लगभग 5 किलोमीटर दूर एप्रोच लाइन में होता है तो वह धीरे-धीरे ऊंचाई कम करता है। इस दौरान कई बार अचानक तेज हवाएं चलने लगती हैं।

या फिर निचले बादलों के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हो जाती है। ऐसे में रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए पायलट कोई जोखिम नहीं उठाते और एटीसी से तालमेल बनाकर विमान को वापस ऊपर ले जाते हैं। कुछ देर हवा की स्थिति सामान्य होने के बाद चवकर लगाकर सुरक्षित लैंडिंग करा ली जाती है। इस बात से भी इनकार किया कि ऐसी कोई घटना गुरुवार को हुई।

संतुलन बिगडुने का खतरा रहता है

लैंडिंग के आखिरी पलों में अचानक दायीं या बायीं तरफ से तेज हवा का थपेड़ा आ जाने पर विमान का संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। एयरलाइंस और विमानन विशेषज्ञों की मानें तो रनवे को छूते ही या लैंडिंग एप्रोच के दौरान अचानक विमान को वापस आसमान में ले जाना 'गो-अराउंड' का निर्णय पायलट लेते हैं। एप्रोच लाइन से उतरते समय यदि जरा सा भी कोण बदल जाए या गाड़ी की तरह रनवे की सीधी पट्टी से विमान थोड़ा भटकता महसूस हो तो जोखिम न लेते हुए पायलट दोबारा टेक-ऑफ कर सुरक्षित चक्कर लगाते हैं।

क्या रनवे पर थी गड़बड़ी

नागपुर एयरपोर्ट के रनवे की सुरक्षा को लेकर कई बार सवाल खड़े हुए हैं। सुरक्षा दीवार को फांदकर पशुओं के भीतर रनवे तक घुसने के मामले भी सामने आते रहे हैं, इसलिए इस घटना से रनवे और उसके आसपास की व्यवस्था को लेकर भी इस घटना के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद रनवे पर टीम भी पहुंच गई थी। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन रनवे की सुव्यवस्था का दावा करता रहा है।

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?