नागपुर ट्रेन अपडेट, ट्रेन रद्द, रेलवे लाइन कार्य,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर-हावड़ा रूट पर असर: रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! चौथी लाइन कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित

Nagpur Railway Line Project News: बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन कार्य के चलते 7 से 19 जून तक नागपुर-हावड़ा रूट की कई ट्रेनें रद्द और कुछ डायवर्ट रूट से चलेंगी।

अंकिता पटेल

Nagpur Train Diversion News: नागपुर दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के तहत बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन परियोजना के तहत 206 किलोमीटर चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें अब तक 180 किलोमीटर से अधिक का रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

इसी के अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा स्टेशन में चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य जारी है जो 7 से 19 जून तक विभिन्न तारीखों में किया जायेगा। ऐसे में नागपुर की ओर आने और हावड़ा की ओर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी, इनमें कड्यों को निधर्धारित तारीखों पर रद्द किया जायेगा, जबकि कुछ को डायवर्ट रूट से परिचालित किया जाएगा।

इन ट्रेनों का रहेगा रूट डायवर्ट

15 जून को 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो काया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा 11 व 13 जून को 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा 12 व 15 जून को 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुस्ती व्हाया झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर 12 व 13 जून को 12301 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी व्हावा रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा 14 व 15 जून को 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी व्हाया झारसुगुडा टिटलागढ़-रायपुर 11 व 15 जून को 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस व्हाया झारसुगुड़ा टिटलागढ़-सवपुर 13 व 17 जून को 12879 एलटीटी- भुवनेश्वर एक्सप्रेस व्यया रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुडा

विलंब से रवाना होने वाली ट्रेनें

  • 11 से 15 जून तक 12129 पुणे-हावडा आजाद हिन्द 3 घंटे
  • 11 से 15 जून तक 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 2:30 घंटे
  • 12 से 16 जून तक 18239 कोरबा इतवारी शिवनाथ 1:302

शार्ट टर्मिनेट ट्रेनें

  • 8 से 19 जून तक 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ बिलासपुर स्टेशन से
  • 10 व 13 जून को 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना बिलासपुर स्टेशन तक
  • 12 व 15 जून को 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना बिलारपुर स्टेशन से

रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें

क्रमांक अवधि / तारीख ट्रेन संख्या ट्रेन मार्ग
1 8 से 19 जून 18109 / 18110 टाटानगर – इतवारी – टाटानगर
2 11 से 15 जून 12833 / 12834 अहमदाबाद – हावड़ा – अहमदाबाद
3 12 जून 12870 हावड़ा – सीएसएमटी
4 14 जून 12869 सीएसएमटी – हावड़ा
5 12 व 15 जून 22846 हटिया – पुणे
6 14 व 17 जून 22845 पुणे – हटिया
7 10 जून 20813 पुरी – जोधपुर
8 13 जून 20814 जोधपुर – पुरी
9 10 व 11 जून 12905 पोरबंदर – शालीमार
10 12 व 13 जून 12906 शालीमार – पोरबंदर
11 14 जून 22905 ओखा – शालीमार
12 16 जून 22906 शालीमार – ओखा
13 13 जून 22512 कामाख्या – एलटीटी
14 16 जून 22511 एलटीटी – कामाख्या
15 9 जून 22866 पुरी – एलटीटी
16 11 जून 22865 एलटीटी – पुरी
17 13 जून 20822 सांतरागाछी – पुणे
18 15 जून 20821 पुणे – सांतरागाछी
19 13 जून 13425 मालदाटाउन – सूरत
20 15 जून 13426 सूरत – मालदाटाउन
21 15 जून 12767 नांदेड – सांतरागाछी
22 17 जून 12768 सांतरागाछी – नांदेड
23 12 व 13 जून 12812 हटिया – एलटीटी
24 14 व 15 जून 12811 एलटीटी – हटिया
25 10 व 11 जून 12151 एलटीटी – शालीमार
26 12 व 13 जून 12152 शालीमार – एलटीटी

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन