Nagpur Hingna Nagar Panchayat Elections: नागपुर जिले के हिंगना नगर पंचायत के धनगरपुरा वार्ड क्रमांक 10 में नगरसेवक पद के लिए 20 जून को उपचुनाव होने जा रहा है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रूपाली अजय बुधे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार अल्केश बुधे आमने-सामने हैं। वार्ड क्रमांक 10 के नगरसेवक के रूप में लंबे समय तक कार्य करने वाले अजय बुधे के असामयिक निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई थी।
इसके बाद विधायक समीर मेघे के नेतृत्व में भाजपा ने रूपाली बुधे को उम्मीदवार बनाया। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) की ओर से पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग ने अल्केश बुधे को मैदान में उतारा है।
इस चुनाव की खास बात यह है कि बुधे परिवार के भीतर ही मुकाबला हो रहा है। रूपाली बुधे और अल्केश बुधे के बीच सीधी टक्कर होने से चुनाव और अधिक रोचक बन गया है। हिंगना नगर पंचायत पर वर्तमान में भाजपा का नियंत्रण है।
पूर्व नगरसेवक डॉ. अजय पारधी भाजपा की चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से पूर्व जिला परिषद सदस्य दिनेश बंग ने भी अल्केश बुधे के समर्थन में जोरदार प्रचार किया है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर डिफेंस अपडेट: अंबाझरी में यंत्र इंडिया लिमिटेड की महा-परियोजना, देश को सुरक्षा प्रणालियों में नई ताकत
राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवार अल्केश बुधे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और उनका जनसंपर्क भी मजबूत माना जाता है। वहीं भाजपा अपनी संगठनात्मक ताकत और सत्ता पक्ष की छवि के आधार पर चुनावी मैदान में उतरी है। अब इस प्रतिष्ठित मुकाबले में किस दल के उम्मीदवार को जीत मिलती है।