कपूर बनाने वाली इंडस्ट्रीज में आग (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर की कपूर बनाने वाली इंडस्ट्रीज में लगी आग, कार शोरूम का शेड भी जलकर खाक

Hingana MIDC: हिंगना एमआईडीसी स्थित कपूर निर्माण कंपनी मयूर इंडस्ट्रीज में अचानक आग लगी। मशीनें, माल और शेड जलकर खाक। कार शोरूम का हिस्सा भी प्रभावित। दमकल ने 4 घंटे में काबू पाया।

प्रिया जैस

Hingna Mayur Industries Fire: हिंगना एमआईडीसी क्षेत्र के वाड़ी रोड स्थित कपूर निर्माण कारखाने मयूर इंडस्ट्रीज में बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिससे कंपनी का शेड, मशीनरी और अंदर रखा माल जल गया। इसी प्लॉट के आधे हिस्से में कार शोरूम के पीछे लगभग 2000 वर्गफुट क्षेत्र में बने शेड को भी आग से नुकसान पहुंचा।

सौभाग्य से बुधवार होने के कारण उत्पादन बंद था और कर्मचारी उपस्थित नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हिंगना नाका से वाड़ी रोड पर स्थित प्लॉट नं. सी-42/2 में अमित पंचमतिया के स्वामित्व वाली मयूर इंडस्ट्रीज स्थित है। बुधवार को उत्पादन बंद था। दोपहर दो बजे के आसपास सुरक्षागार्ड ने फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठता देखा। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। उसने तुरंत एमआईडीसी अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

आग बुझाने चार घंटे की कड़ी मशक्कत

एमआईडीसी फायर ब्रिगेड के अधिकारी आनंद परब अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद महानगरपालिका तथा डिगडोह और वाड़ी नगर परिषद की दमकल गाड़ियां भी बुलाई गईं। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटनास्थल पर सहायक पुलिस आयुक्त सतीश गुरव, एमआईडीसी थाना प्रभारी गोकुल महाजन और महिला पुलिस निरीक्षक माने भी पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होने की संभावना जताई जा रही है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज