नागपुर में मंगलवार को हुई बारिश (नवभारत फोटो) 
नागपुर

विदर्भ में झमाझम बरसे बादल, 8.2 डिग्री लुढ़का पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मंगलवार की सुबह से ही बूंदाबांदी के बाद अच्छी बारिश शुरू हो गई। दिनभर नागपुर शहर पर बादलों का डेरा रहा। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई। कई जगह जलजमाव हुआ।

आकाश मसने

नागपुर: बीते करीब हफ्तेभर से धूप और गर्मी ने नागपुर के लोगों को हलाकान कर रखा था। बादल के झुंड शहरवासियों को ललचा रहे थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। इस बीच मौसम विभाग ने 22 सितंबर से बारिश की संभावना जताई थी। वहीं 24 सितंबर को को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। हालांकि रविवार और सोमवार को बारिश केवल बूंदाबांदी तक सिमटी रही लेकिन मंगलवार को बादल अपने फॉर्म में लौंट आए।

मंगलवार की सुबह से ही बूंदाबांदी के बाद अच्छी बारिश शुरू हो गई। दिनभर नागपुर शहर पर बादलों का डेरा रहा। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई। कई जगह जलजमाव हुआ। स्कूली छात्रों समेत काम पर जाने वालों को भी रेनकोट और छातों का सहारा लेना पड़ा। अच्छी बारिश होने से वातावरण में ठंडक आ गई। मौसम कूल-कूल हुआ और सिटीवासियों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने 24 घंटों में 23 मिमी बारिश दर्ज की। दिनभर चली बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में 8.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 6.7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सुबह 8.30 बजे 11 मिमी और शाम 5.30 बजे 12 मिमी बारिश दर्ज की।

विदर्भ में हुई बारिश पर एक नजर

जिला सुबह 8.30 बजे बारिश शाम 5.30 बजे बारिश
अमरावती 5.4 मिमी 3.0 मिमी
भंडारा 6.0 मिमी 33.0 मिमी
ब्रम्हपुरी 35.6 मिमी 0.0 मिमी
चंद्रपुर 11.0 मिमी 2.0 मिमी
गड़चिरोली 13.6 मिमी 0.0 मिमी
गोंदिया 0.6 मिमी 0.2 मिमी
वर्धा 7.0 मिमी 23.0 मिमी
वाशिम 5.4 मिमी 0.0 मिमी
यवतमाल 0.0 मिमी 3.0 मिमी

2 दिन जोरदार बारिश के संकेत

मंगलवार को इक्का-दुक्का जिलों को छोड़ दे तो लगभग पूरे विदर्भ में बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को हुई बारिश के बाद नागपुरवासियों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुरवासियों के लिए गर्मी से राहत बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने आगामी 2 दिन बुधवार यानी 25 सितंबर और 26 सितंबर को जोरदार बारिश की संभावना जताई है। विदर्भ के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज