-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- News Rat In The Prasad Of Siddhivinayak Temple Trust Is Baseless
सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद में चूहे की खबर बेबुनियाद, ट्रस्ट ने कहा- यह बदनाम करने का षडयंत्र
- Written By: आकाश मसने
श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (एसएसजीटी) के अध्यक्ष एवं विधायक सदा सरवणकर ने प्रसाद में चूहे पाए जाने की खबर बेबुनियाद करार देते हुए इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मंदिर को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

(डिजाइन फोटो)
मुंबई: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद की एक चौंकाने वाली वीडियो क्लिप सामने आई है। वायरल हो रही क्लिप में मंदिर के प्रसाद में चूहे के कई बच्चे नजर आ रहे हैं। इस मामले पर अब सिद्धिविनायक मंदिर प्रशासन की ओर से सफाई दी गई है। उनका कहना है कि ये वीडियो उनके मंदिर की नहीं है। यह किसी दूसरे स्थान का वीडियो प्रतीत होता है। सोशल मीडिया में प्रसाद में चूहे पाए जाने की खबर बेबुनियाद है और मंदिर को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
वीडियो की जांच की बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हाल ही में तिरुपति मंदिर के प्रसादम में कथित तौर पर चर्बी की मिलावट पाए जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
जांच के लिए डीसीपी रैंक के अधिकारी होगा नियुक्त
श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (एसएसजीटी) के अध्यक्ष एवं विधायक सदा सरवणकर ने इन आरोपों का खंडन किया है। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरवणकर ने कहा कि रोजाना लाखों लड्डू बांटे जाते हैं और उन्हें तैयार करने की जगह साफ-सुथरी होती है। वीडियो में एक गंदी जगह दिखाई दे रही है। मैं देख सकता हूं कि यह मंदिर का नहीं है। इसे कहीं बाहर शूट किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में नीले रंग की ट्रे में रखे लड्डू के पैकेटों पर चूहे दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
गुड़ी पड़वा पर सिद्धिविनायक में 2 करोड़ के गहनों की नीलामी, बाप्पा का प्रसाद पाने उमड़े भक्त
चंद्र ग्रहण 2026: मुंबईकरों के लिए अलर्ट! सूतक काल में बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, शुद्धिकरण के बाद होगी आरती
यह भी पढ़ें:– मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव में बंपर वोटिंग, रश्मि, आदित्य और तेजस ठाकरे ने भी किया मतदान
ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने कहा कि हम सीसीटीवी की जांच करेंगे और जांच के लिए डीसीपी रैंक के एक अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरवणकर ने कहा कि मंदिर यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करता है कि प्रसाद साफ-सुथरी जगह पर तैयार किया जाए।
टेस्टिंग के बाद होता है प्रसाद का निर्माण
विधायक सदा सरवणकर ने कहा कि घी, काजू और अन्य सामग्री को पहले बीएमसी की प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाता है और मंजूरी के बाद इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में पानी की भी जांच की जाती है। इसका मतलब है कि हम इस बात पर पूरा ध्यान देते हैं कि भक्तों को दिया जाने वाला प्रसाद शुद्ध हो।
श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (एसएसजीटी) के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने कहा कि ट्रस्ट के खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है। इसके पहले भी इस तरह का प्रयास हुआ है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। हिंदू धर्म संस्थानों को बदनाम करने की साजिश हो रही है।
यह भी पढ़ें:– बदलापुर रेप के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर जश्न, NCP और शिवसेना के नेताओं ने बांटी मिठाई
शुरू की गई मामले की जांच
सदा सरवणकर यह भी कहा कि संभवतः किसी ने प्लास्टिक थैले में चूहों को रखा होगा। ट्रस्ट ने घोषणा की है कि इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है। जांच से यह स्पष्ट होगा कि यह क्लिप कब की है, कहां की है, थैली कहां से आई और इसे किसने रखा।
हर रोज प्रसाद तैयार होते हैं 50 हजार लड्डू
ट्रस्ट के अनुसार मंदिर परिसर में हर रोज प्रसाद के लिए 50 हजार लड्डू बनाए जाते हैं। त्योहार के समय लड्डू की मांग और बढ़ जाती है। प्रसाद के लिए 50-50 ग्राम के दो लड्डू पैकेट में होते हैं। फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट से लड्डू में इस्तेमाल होने वाली चीजों को सर्टिफाइड भी किया जाता है।
मंदिर ट्रस्ट ने मांगा वीडियो के ओरिजन का सबूत
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट की सचिव वीणा पाटिल कहती हैं कि ‘ऐसा पहली नजर में तो नहीं लगता कि ये तस्वीरें सिद्धिविनायक मंदिर की हैं। ये तस्वीरें मंदिर के अंदर की ही हैं, ऐसा भी नहीं लग रहा है। इस वीडियो के सबूत भी हमें दिया जाए। हम इसकी जांच हमारे प्रशासकीय स्तर पर करेंगे।
News rat in the prasad of siddhivinayak temple trust is baseless
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














