नागपुर गर्मी, हीट स्ट्रोक, (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

सूरज उगल रहा आग, सिस्टम की नीयत ठंडी; नागपुर में एक दिन में 10 मौतें, पर पुलिस के लिए ये सिर्फ आकस्मिक मामला

Nagpur Heatwave News: नागपुर में भीषण गर्मी के बीच शहर, स्टेशन और ट्रेनों में 10 मौतों से हड़कंप मच गया। शुरुआती आशंका हीट स्ट्रोक की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण साफ होंगे।

अंकिता पटेल

Nagpur Heatwave Heat Stroke: नागपुर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच बुधवार को शहर और नागपुर स्टेशन के अलावा अलग-अलग ट्रेनों में 10 लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया। इनमें शहर सीमा में 5, स्टेशन पर 2 जबकि 3 यात्रियों की मौत ट्रेनों के भीतर हुई। प्रारंभिक तौर पर हीट स्ट्रोक और अत्यधिक गर्मी को इन मौतों की संभावित वजह माना जा रहा है। एक ही दिन में हुई मौतों से प्रशासन और लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। सभी मामलों में शहर पुलिस और लोहमार्ग पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

फ्लाईओवर और बाउंड्री वॉल के पास हुई मृत्यु

लकड़गंज थाना क्षेत्र में करीब 1:15 बजे कृष्णा भोजनालय के बाहर फ्लाईओवर के नीचे एक खंभे के पास लगभग 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बेहोश हालत में मिला उसे मेयो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी, उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। एक अन्य घटना में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति कलमना फल बाजार में बेहोश मिला, उसे भी मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, सक्करदरा थाना क्षेत्र में भी 3 अज्ञात व्यक्त्ति अलग-अलग स्थानों पर बेहोशी की हालत में मिले, एक व्यक्ति सक्करदरा चौक फ्लाईओवर के नीचे, दूसरा बड़ा ताजबाग लंगरखाना की दीवार के पास और तीसरा मोठा ताजबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे मिला, तीनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्लेटफॉर्म पर मिले 2 शव

वहीं, बुधवार, सुबह करीब 11:40 बजे प्लेटफॉर्म 3 पर आई ट्रेन 22692 निजामुद्दीन-बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस की गार्ड बोगी के सामने लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। इसके बाद दोपहर 12:48 बजे प्लेटफॉर्म 1 के इटारसी छोर पर बने नए वेटिंग हॉल के पास करीब 70 वर्षीय एक अन्य अज्ञात वृद्ध का शव बरामद हुआ। दोनों के हुलिये से उनके भिक्षुक होने की संभावना जताई जा रही है।

ट्रेनों में 3 यात्रियों की मौत

दोपहर 2:35 बजे नागपुर स्टेशन पहुंची ट्रेन 15293 चलपिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस की जनरल बोगी में वात्री मुसरिका रोनामा (60) की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इसके बाद दोपहर 3:12 बजे ट्रेन 12621 चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में बात्री मेहरबान केवट (34) मृत पाए गए। वहीं शाम 7:37 बजे ट्रेन 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में भी एक यात्री की मौत की सूचना मिली।

भीषण गर्मी और भीड़ बनी परेशानी

रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेनों में भीषण गर्मी और सामान्य डिब्बों में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों की हालत लगातार बिगड़ रही है। कई कोचों में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं होने से अंदर का तापमान और अधिक महसूस हो रहा है।

हालांकि रेलवे की ओर से इन मौतों का कारण बीमारी बताया जा रहा है लेकिन प्रथमदृष्टया हीट स्ट्रोक की आशका भी जताई जा रही है। जीआरपी ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। सभी मृत व्यक्तियों के शव पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेज दिए गए, जांच जारी है।

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता

8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन का बड़ा कदम, पीएमएलए कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती