लड़की को चलती ट्रेन से धक्का दिया सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, सनकी TTE भुसावल से गिरफ्तार, नागपुर GRP की बड़ी कार्रवाई

Nagpur TTE Crime News: नागपुर में शादीशुदा टीटीई ने विवाद के बाद अपनी महिला मित्र को चलती ट्रेन से धक्का देकर मारने की कोशिश की। नागपुर GRP ने आरोपी को भुसावल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

प्रमोद यादव

Highlights

  • अजनी और खापरी के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला गंभीर रूप से घायल मिली थी।

  • महिला को उपचार के लिए एम्स नागपुर में भर्ती कराया गया।

  • पीड़िता ने बयान में TTE रविन्द्र निमजे पर चलती ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया।

  • नागपुर GRP ने आरोपी को भुसावल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

  • आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी दी गई।

Running Train Incident Nagpur: शादीशुदा प्रेमी जोड़े के बीच विवाद इतना बढ़ा कि टीटीई (ट्रेन टिकट इंजार्च) ने अपनी प्रेमिका को चलती ट्रेन से गिराकर जान से मारने का प्रयास किया। लोहमार्ग पुलिस नागपुर ने आरोपी टीटीआई रविन्द्र निमजे को भुसावल स्टेशन से अरेस्ट कर लिया।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। करीब 5 दिन पहले अजनी लोहमार्ग पुलिस को सूचना मिली कि अजनी और खापरी के बीच रेलवे ट्रैक पर किमी 825/30 के पास एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हालत में पड़ी है।

पीड़िता संजना का बयान

उसे एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण तुरंत बयान नहीं दे सकी। करीब 3 दिन इलाज के बाद पीड़िता संजना (बदला हुआ नाम) ने जीआरपी को बताया कि टीटीई रविन्द्र ने उसे चलती ट्रेन से धक्का देकर जान से मारने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी रविन्द्र मध्य रेल के भुसावल मंडल में टीटीई पद पर कार्यरत है। संजना मूलतः अकोला निवासी है और शादीशुदा है। रविन्द्र की भी शादी हो चुकी है। इसके बावजूद दोनों के बीच पिछले करीब 10 वर्षों से अनैतिक संबंध थे। संजना का अक्सर नागपुर आना-जाना लगा रहता था।

संजना और रविन्द्र बीच 2 साल से हो रहे थे झगड़े

ऐसे में ट्रेन में ही दोनों की पहचान और दोस्ती हो गई। शादीशुदा होने के बावजूद दोनों के बीच अनैतिक प्रेम संबंध भी हो गये। दोनों अक्सर नागपुर शहर में मिला करते थे।

संजना द्वारा दिये बयान के अनुसार, पिछले करीब 2-3 वर्षों से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था और अक्सर झगड़े होते थे। रविन्द्र के खिलाफ नागपुर के यशोधरानगर और अकोला के बाजारपेठ थाने में संजना ने मामला भी दर्ज कराया था।

संजना को कोच के दरवाजे पर बुलाया और दे दिया धक्का

घटना के दिवससंजना कामठी मिलिट्री कैंटीन से सामान लेने के लिए अकोला से नागपुर आई थी। अपनी सहेली के मिलिट्री कार्ड पर सामान लेने बाद वह अकोला लौटने के लिए नागपुर स्टेशन पहुंची, हावड़ा-मुंबई मेल में सवार होने के लिए उसने जनरल टिकट लिया और प्लेटफॉर्म 3 पर पहुंची।

उसे पता था कि रविन्द्र भी इसी ट्रेन में ड्यूटी पर है। इसलिए उससे मिलने के लिए संजना वातानुकूलित श्रेणी के बी.कोच में बैठ गई। यहां रविन्द्र उसे मिला और कुछ देर में उनके बीच किसी बात पर विवाद शुरू हो गया, रविन्द्र ने बात करने के लिए उसे कोच के दरवाजे पर बुलाया। संजना उसके इरादे भांप नहीं सकी।

इससे पहले कि यह कुछ समझ पाती, दरवाजे पर पहुंचते ही रविन्द्र ने संजना को चलती ट्रेन से धक्का मार दिया ताकि उसकी मौत हो जाये और यह हादसा लगे। इस समय ट्रेन अजनी और खापरी के बीच से गुजर रही थी।

रविन्द्र को 24 घंटे के भीतर भुसावल से अरेस्ट

किस्मत से संजना की मौत नहीं हुई और गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे एम्स में भर्ती कराया गया, उसके बयान के आधार पर जीआरपी ने जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी रविन्द्र को 24 घंटे के भीतर भुसावल रेलवे स्टेशन से अरेस्ट कर लिया जांच जारी थी।

यह कार्रवाई नागपुर जीआरपी के पुलिस अधीक्षक शिंदे के मार्गदर्शन और पीआई गावंडे के नेतृत्व में एपीआई मानकर, येलेकर, घोंगडी, मजहर अली, मोगरे आदि द्वारा पूरी की गई।

रविन्द्र को 24 घंटे के भीतर भुसावल से अरेस्ट

किस्मत से संजना की मौत नहीं हुई और गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे एम्स में भर्ती कराया गया, उसके बयान के आधार पर जीआरपी ने जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी रविन्द्र को 24 घंटे के भीतर भुसावल रेलवे स्टेशन से अरेस्ट कर लिया जांच जारी थी।

यह कार्रवाई नागपुर जीआरपी के पुलिस अधीक्षक शिंदे के मार्गदर्शन और पीआई गावंडे के नेतृत्व में एपीआई मानकर, येलेकर, घोंगडी, मजहर अली, मोगरे आदि द्वारा पूरी की गई।

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?