Nagpur Graduates Constituency Election: नागपुर संभाग स्नातक चुनाव क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव हेतु अब इच्छुक उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म लेना शुरू कर दिया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फॉर्म वितरण के पहले ही दिन संभाग भर से 29 इच्छुक उम्मीदवारों ने 53 फॉर्म लिए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना विभाग ने जारी की और नामांकन फॉर्म वितरण शुरू किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है।
नागपुर संभाग स्नातक चुनाव क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर से पहले पूरी की जाएगी। पहले ही दिन 29 इच्छुकों द्वारा फॉर्म लेने से संकेत मिल रहा है कि इस बार के चुनाव में अनेक उम्मीदवार मैदान में हो सकते हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच ही होना है।
राज्य में महाविकास आघाड़ी और महायुति 2 गठबंधन है। - गठबंधन में शामिल घटक दल राष्ट्रवादी व शिवसेना के दोनों - सखेमों की भूमिका क्या होगी यह जल्द ही सामने आएगा। हालांकि राकां अजीत पवार गुट ने हाल ही चुनाव लड़ने की तैयारी दशर्शाते हुए 5,000 मतदाता पंजीयन करने का दावा किया था।
वहीं शिवसेना द्वारा भी मतदाता पंजीयन के दावे किए जा रहे है। बताते चले कि महाराष्ट्र में 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए यह चुनाव हो रहा है।
नागपुर सीट पर पिछला चुनाव कांग्रेस - के अभिजीत वंजारी ने जीता था, उनका कार्यकाल 6 दिसंबर को खत्म हो रहा है। इस बार भी कांग्रेस की ओर से वे ही उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं भाजपा अपनी खोयी हुई सीट वापस पाने के लिए तैयारी में जुटी है। उसका उम्मीदवार कौन होगा? यह अभी तय नहीं हुआ है।