Highlights
नागपुर संभाग की स्नातक निर्वाचन सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा।
मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है।
चुनाव मैदान में 38 उम्मीदवार हैं।
संभाग में कुल 2,55,603 पंजीकृत स्नातक मतदाता हैं।
नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गड़चिरोली में 445 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतदाता मोबाइल से ऑनलाइन मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं।
Nagpur Graduate Voter List Online: नागपुर स्नातक चुनाव के पंजीकृत मतदाता अपना नाम सूची में घर बैठे अपने मोबाइल पर ही चेक कर सकते हैं। विभागीय आयक्त वचनाव निर्णय अधिकारी विजयलक्ष्मी ने इस सुविधा का लाभ उठाने और मतदान में अपने अधिकार का उपयोग करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि मतदान 23 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। नागपुर संभाग की सीट पर 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपनी जानकारी ऑनलाइन जांचने की अपील की है।
संभाग में इस बार कुल 2,55,603 पंजीकृत स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। विदर्भ के नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गड़चिरोली 6 जिलों में कुल 445 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
महाराष्ट्र राज्य में यह ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित किए जा रहे विशेष संशोधन कार्यक्रम के तहत 31 अगस्त 2026 को सार्वजनिक की गई थी।
चुनाव आयोग के इस ताजा फैसले के बाद अब महाराष्ट्र के नागरिक अपने मताधिकार को सुनिश्चित करने, नई मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, प्रविष्टियों में सुधार करने या किसी गलत नाम पर आपत्ति जताने के लिए 26 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन दाखिल कर सकते हैं।
भारत के चुनाव आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावे और आपत्तियां 26 अक्टूबर, 2026 तक जमा की जा सकती हैं। इसके अलावा, नोटिस का चरण और दावों व आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 10 नवंबर, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अंतिम वोटर लिस्ट 16 नवंबर, 2026 को जारी की जाएगी।
यह समय-सीमा बढ़ाना वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने, जानकारी में सुधार करने और जहां जरूरी हो वहां आपत्तियां दाखिल करने जैसी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने पात्र नागरिकों से इस बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाने और तय समय-सीमा के भीतर अपने दावे और आपत्तियां जमा करने का आग्रह किया है।