कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर स्नातक चुनाव: महाविकास आघाड़ी की बढ़ी ताकत, आज दत्तात्रयनगर में जुटेगा दिग्गजों का हुजूम

Nagpur Graduate Constituency Election: नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में दिग्गज नेता जुटेंगे।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अभिजीत वंजारी के समर्थन में कांग्रेस ने प्रचार तेज करने की तैयारी की।

  • महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी सिरीवेल्ला प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

  • नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, गडचिरोली, भंडारा और गोंदिया के नेताओं व पदाधिकारियों को जुटाने की योजना है।

Abhijit Vanjari Congress: नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के आधिकारिक उम्मीदवार अभिजीत वंजारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने पूर्वी विदर्भ में पूरी ताकत झोंक दी है।

सांगठनिक एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से गुरुवार, 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दत्तात्रयनगर स्थित महाकालकर सभागार में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी सिरीवेल्ला प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

पूर्व विदर्भ के नेताओं का महाजुटान

नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, गडचिरोली, भंडारा और गोंदिया जिलों के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एक ही मंच पर नजर आएंगे।

पार्टी में गुटबाजी के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस ने 6 जिलों में सांगठनिक समन्वय स्थापित कर प्रचार तेज कर दिया है।

स्नातकों के मुद्दों पर फोकस

चुनाव में रोजगार, शिक्षा, प्रतिस्पर्धा परीक्षाएं, युवाओं के अवसर और शिक्षकों/स्नातकों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। पिछले 6 वर्षों में अभिजीत वंजारी द्वारा किए गए कार्यों और उनके आगामी 'विजन' को मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है।

पारदर्शी परीक्षा प्रणाली

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए कड़े कदम उठाने, सरकारी भर्तियों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के माध्यम से कराने तथा एक स्वतंत्र परीक्षा आयोग के गठन का प्रयास करने एवं परिणाम और नियुक्तिया समय पर सुनिश्चित करने का वादा है।

शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं कर्मचारी कल्याण पुरानी पेंशन योजना लागू करना, बिना अनुदान वाले स्कूलों को चरणबद्ध अनुदान, कैशलेस मेडिकल सुविधा और शिक्षकों को गैर- शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करना।

टीईटी परीक्षा को रद्द करने तथा शिक्षकों के लिए कालबद्ध पदोन्नति योजना लागू करने का प्रयास। पिछड़े वर्गों, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए राज्य के 36 जिलों में 2- 2 सुसज्जित सरकारी छात्रावास का निर्माण। महाज्योति, 'सारथी', 'बार्टी', 'टार्टी' और मार्टी जैसी सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा ओबीसी की जातिगत जनगणना और क्रीमीलेयर सीमा बढ़ाने की मांग शामिल है।

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला