धनतेरस पर सोना-चांदी (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

धनतेरस से पहले सोना-चांदी ने बनाया रिकॉर्ड, 1.33 लाख के पार पहुंचे भाव, GST के साथ छुआ नया मुकाम

Gold-Silver Rate on Dhanteras: धनतेरस से पहले ही सोना और चांदी ने लाख के पार पहुंचकर रिकॉर्ड तोड़ दिए है। लेकिन फिर भी बाजार में चमक बरकरार रखी है। वहीं हल्के वजन के गहनों की मांग बढ़ी।

प्रिया जैस

Gold-Silver Market on Dhanteras: सोने और चांदी की कीमतें छलांग पर छलांग लगाकर रोज नया रिकॉर्ड बना रहीं हैं। शहर में सोने का भाव 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ 1,33,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के भाव जीएसटी के साथ 1,86,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गये।

बिना जीएसटी के मार्केट में सोना जहां 1,30,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं चांदी 1,83,300 रुपये प्रति किलो चल रही है। धनतेरस से पहले दोनों कीमती धातुओं ने नया रिकॉर्ड बनाने के बावजूद लोगों में सोने और चांदी की चमक कम होती नजर नहीं आ रही है। दिवाली की तरह सराफा मार्केट में चमक रहा है।

कम कैरेट वाले गहनों पर बढ़ा रुझान

कीमतों को देखते हुए त्योहार पर ग्राहक कम कैरेट वाले गहनों को पसंद कर रहे हैं। धनतेरस और दिवाली पर शगुन के तौर पर सोने और चांदी की खरीदारी पारंपरिक है। इसे देखते हुए सराफा व्यापारियों ने भी मार्केट में हल्के वजन के गहनों की रेंज पेश की है।

  • 1.33 लाख के पार हुआ गोल्ड 3% GST के साथ
  • 1.86 लाख के पार पहुंचे सिल्वर के भाव

वर्ष के अंत तक तेजी जारी रहने की उम्मीद

व्यापारियों के अनुसार धनतेरस और दिवाली भारत में सोने की खरीदारी का सबसे बड़े अवसर होते हैं। ग्राहक पारंपरिक रूप से कम से कम एक प्रतीकात्मक खरीदारी जरूर करते हैं। लगातार सोने की कीमतें बढ़ने की वजह से ग्राहक कीमतों में गिरावट का इंतजार करने की बजाय खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं।

दूसरी ओर पुराना सोना व आभूषणों के बदलने का चलन तेजी से बढ़ा है जिसमें 30% की वृद्धि देखी जा रही है। उपभोक्ता अपने पुराने आभूषण व सोने के बदले नए आभूषण की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं 18 कैरेट के हल्के डायमंड आभूषणों की ओर रुझान बढ़ा है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब