Nagpur Today Gold Price: नागपुर जिले के स्थानीय सराफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई बुधवार को सोने की कीमतें 700 रुपये टूटकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।
इसकी वजह मजबूत डॉलर और कमजोर वैश्विक रुख से निवेशकों की कारोबारी धारणा का प्रभावित होना था। इसी तरह चांदी भी 700 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 2,36,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।
सोने की खरीद के कारोबारियों के अनुसार बुधवार को सोने में कमजोरी देखी गई क्योंकि व्यापारियों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफा वसूली की डॉलर इंडेक्स 100.85 के स्तर की ओर बढ़ा, जिससे सराफा कीमतों पर और दबाव बढ़ गया। हाल के दिनों में सोने की कीमतें कमजोर हुई हैं।
लेकिन यह कीमती धातु एक साल पहले की तुलना में काफी महंगी है। इस बदलाव से घरेलू ग्राहकों के सोने की खरीद के तरीके में भी बदलाव आ रहा है। गणेश चतुर्थी की बिक्री में 15% की गिरावट का मतलब यह नहीं है कि भारतीयों का सोने के प्रति लगाव कम हो गया है। बल्कि, यह उनके सोने की खरीद के तरीके में बदलाव को दशांता है। एक साल में घरेलू सोने की कीमतें लगभग 60 प्रतिशत बढ़ी हैं।
24 कैरेट सोना (10 ग्राम): 1,51,270 रुपए
22 कैरेट सोना (10 ग्राम): 1,38,560 रुपए
18 कैरेट सोना (10 ग्राम): 1,13,450 रुपए
चांदी (प्रति किलो): 2,33,000 के आसपास (लगभग ₹233 प्रति ग्राम) रुपए
नागपुर जिले के स्थानीय सराफा बाजार में कीमतों में इस भारी बढ़ोतरी के कारण ग्राहक अब भारी-भरकम पारंपरिक आभूषणों की जगह हल्के और फैंसी डिजाइनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
इसके अलावा, कई उपभोक्ता भौतिक सोने के साथ-साथ डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ (ETF) जैसे आधुनिक निवेश विकल्पों की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया गिरावट के बावजूद आगामी नवरात्रि, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए मांग में दोबारा तेजी आने की पूरी संभावना है। सराफा कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहारों के आगमन के साथ ही बाजार की रौनक लौटेगी और ग्राहकों की खरीदारी में सुधार होगा।