चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर-गड़चिरोली को बड़ी सौगात, 1 नया अपर DM और 15 नए अपर तहसीलदार दफ्तरों को मंजूरी

Nagpur Additional DM Office: नागपुर और गड़चिरोली जिले के नागरिकों को राहत देने के लिए 1 नया अपर जिलाधिकारी और 15 नए अपर तहसीलदार कार्यालय शुरू करने का बड़ा फैसला लिया गया है।

प्रमोद यादव

Nagpur Chandrashekhar Bawankule: नागपुर जिले की आम जनता और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला लिया है।

निर्णय के तहत नागपुर और गड़चिरोली जिलों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए 1 नया अपर जिलाधिकारी कार्यालय तथा 15 नए अपर तहसीलदार कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं। इस कदम से स्थानीय किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को छोटे-मोटे सरकारी कार्यों के लिए दूरदराज के तहसील या जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

तहसीलों में 9 नए अपर तहसीलदार कार्यालय

नागपुर जिले की बढ़ती जनसंख्या, तेजी से हो रहे शहरीकरण और प्रशासनिक कामकाज के बढ़ते दायरे को ध्यान में रखते हुए नागपुर ग्रामीण में नया अपर जिलाधिकारी कार्यालय स्थापित किया गया है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न तहसीलों में 9 नए अपर तहसीलदार कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं।

गड़चिरोली जैसे अतिदुर्गम व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी राहत

गड़चिरोली जिला में अत्यंत दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्र की जनता तक सरकारी सेवाएं तेजी से पहुंचाने के लिए जिले की 6 तहसीलों में 6 नए अपर तहसीलदार कार्यालयों की स्थापना की जा रही है जिनमें कुरखेड़ा, आरमोरी, धानोरा, सिरोंचा, एटापल्ली, अहेरी का समावेश है।

प्रशासनिक दक्षता और रोजगार के नए अवसर 

इस महत्वपूर्ण पहल से न केवल राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और त्वरित होगी, बल्कि नए कार्यालयों के गठन से स्थानीय स्तर पर नए पदों का सृजन भी होगा। जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, भूमि दस्तावेज (7/12) और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब नागरिकों को उनके नजदीक ही आसानी से मिल सकेगा। इससे समय और पैसों दोनों की बचत होगी तथा प्रशासनिक तंत्र को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। 

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट