नागपुर मौसम, बारिश, मानसून, तापमान, उमस,(सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर में 'धूप, बारिश और उमस' का ट्रिपल अटैक; आधे घंटे की झमाझम से पारा तो गिरा, पर शाम को छूटे पसीने

Nagpur Weather News: नागपुर में लगातार चौथे दिन बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि शाम के बाद उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना बना रहा।

अंकिता पटेल

Nagpur Temperature Drop: नागपुर सिटी में लगातार बीते 4 दिनों से 1-2 स्पेल की बारिश हो रही है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। संडे को भी सुबह से दोपहर 1 बजे तक तेज धूप थी लेकिन उसके बाद मौसम का मूड बदल गया। आसमान में काले बादल छाने लगे। करीब 2 बजे कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हुई तो कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई। सदर से लेकर बड़ीं तक जोरदार बारिश हुई, वहीं दक्षिण नागपुर में बेसा व मनीषनगर इलाकों में भी बादलों की गर्जन के साथ आधे घंटे के करीब बारिश हुई।

बारिश से मिली राहत, फिर बढ़ी उमस; तापमान में आई गिरावट

बारिश के बाद से सिटी का मौसम कुछ देर के लिए कूल-कूल हो गया। हालांकि शाम से फिर उबालती उमस ने बेहाल कर दिया। रात 8 बजे के बाद हवा में ठंडकता महसूस हुई। मौसम विभाग ने सिटी में शाम 5:30 बजे तक 7 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं अधिकतम तापमान भी गिरकर 38.4 डिसे पर आ गया जो औसत से 1.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 3.7 डिग्री कम रहा।

रविवार का मौसम

विवरण आंकड़ा
दर्ज बारिश 7 मिमी
अधिकतम तापमान 38.4°C
सामान्य से अंतर -1.3°C
न्यूनतम तापमान 23.4°C
सामान्य से अंतर -3.7°C

20 तक ऐसा ही मौसम

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सिटी का मौसम 20 जून तक कुछ इसी तरह का बना रहेगा। 15 जून को भी गरज-चमक व तेज आंधी के साथ 1-2 स्पेल की बारिश हो सकती है। 16 जून को आंशिक बदराया मौसम रहेगा। 17 व 18 जून को भी तेज आंधी व बादलों के गर्जन व बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 19 व 20 जून को आंशिक बदराया मौसम चने रहने की संभावना है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 39-40 डिसे व न्यूनतम तापमान के 23 से 25 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग दिये।

20 जून तक मौसम का पूर्वानुमान

तारीख संभावित मौसम
15 जून गरज-चमक, तेज आंधी और 1-2 स्पेल में बारिश
16 जून आंशिक बदली
17 जून तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश
18 जून तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश
19 जून आंशिक बदली
20 जून आंशिक बदली

भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, मेटा ने अनुचित कंटेंट की रिपोर्टिंग पर सहमति जताई

15 सितंबर को क्यों मनता है इंजीनियर्स डे, कौन थे एम. विश्वेश्वरैया, जानें राष्ट्र निर्माण में क्या था योगदान

सीईओ के चयन पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सफाई, 11 अगस्त को इंटरव्यू में शामिल हुए थे जितेंद्र मिश्र

यूसीसी लागू करने के बयान पर चिराग पासवान का रिएक्शन, अमित शाह के बयान पर कहा- ड्राफ्ट सार्वजनिक हो

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद