41 लाख की शराब जब्त (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में 41 लाख की विदेशी शराब जब्त, पड़ोसी राज्यों के अवैध विक्रेताओं पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

Excise Department Action: नागपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते है लाखों की विदेशी शराब जब्त की। यह विदेशी शराब पड़ोसी राज्यों से लाई जा रही थी।

प्रिया जैस

Crime News: राज्य आबकारी विभाग ने दिवाली एवं आगामी त्योहारों के दौरान विदेशी राज्यों से शराब के अवैध आयात की संभावना को ध्यान में रखते हुए पड़ोसी राज्यों से आ रही शराब के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। महाराष्ट्र राज्य में विदेशी शराब की कीमत बढ़ गई है और इस वजह से पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से अपेक्षाकृत सस्ती शराब के आयात और नकली शराब के उत्पादन और बिक्री की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

आबकारी आयुक्त राजेश देशमुख, संयुक्त आयुक्त प्रसाद सुर्वे, विभागीय उपायुक्त गणेश पाटिल, अधीक्षक सूरजकुमार रामोद के मार्गदर्शन में निरीक्षक ने मध्य प्रदेश में निर्मित और बेची गई और महाराष्ट्र में प्रतिबंधित कुल 230 लीटर विदेशी शराब और 16,13, 000 रुपये मूल्य का एक वाहन जब्त किया।

कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार

13 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में निर्मित कुल 17.11 लीटर स्कॉच शराब और वाहन जब्त किए गए जिसका कुल मूल्य 18,99,080 रुपये है। इसी प्रकार 15 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में निर्मित और बेची गई प्रतिबंधित 146.88 लीटर विदेशी शराब जब्त की जिसका कुल मूल्य 6,05,824 रुपये है और मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में निर्मित कुल 41,18,108 रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की।

इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। कार्रवाई में इंस्पेक्टर शैलेश अजमीरे, विक्रम मोरे, मोहन पाटिल, जयेंद्र जठार, आनंद पवार, मंगेश कवले, दत्तात्रेय लाडके, बालाजी चालनेवार, जितेंद्र पवार, अनिल जुमड़े, सब-इंस्पेक्टर और उनकी पूरी टीम शामिल थी।

224 मामले दर्ज

राज्य आबकारी विभाग ने 2 से 8 अक्टूबर तक ‘मद्य निषेध सप्ताह’ के दौरान अवैध शराब के उत्पादन, बिक्री और परिवहन पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया है। इस दौरान कुल 224 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से कुल 168 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कुल 44,01,919 रुपये मूल्य की शराब ज़ब्त की गई है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज