नागपुर

अंतत: गुल्हाने ने संभाला पदभार, 2 माह पूर्व हुआ था तबादला

नवभारत डेस्क

नागपुर. मनपा में अतिरिक्त आयुक्त रहे दीपककुमार मीणा की तबादला के बाद उनके स्थान पर चंद्रपुर में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे, वर्ष 2010 बैच के आईएएस अजय गुल्हाने को मनपा में भेजा गया था. अक्टूबर में ही तबादला होने के बावजूद अब तक उनके द्वारा पदग्रहण नहीं किया गया. अब पुन: स्मार्ट सिटी के सीईओ के रूप में नई जिम्मेदारी देकर उन्हें नागपुर भेजा गया. सोमवार को उन्होंने सीईओ का पदभार स्वीकार किया. साथ ही अति. आयुक्त के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली.

मनपा आयुक्त राधाकृष्णन.बी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. गुल्हाने ने इसके पूर्व यवतमाल और चंद्रपुर में जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया. इसी तरह से वर्धा जिला परिषद के सीईओ, नवी मुंबई में जलस्वराज्य प्रोजेक्ट के प्रकल्प व्यवस्थापक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली. पदभार स्वीकार करने के बाद उन्होंने स्मार्ट सिटी के कामकाज की समीक्षा की. 

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट

पुतिन के दूत बने पूर्व CJI चंद्रचूड़, क्रेमलिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रूस-यूक्रेन के बीच सुलझाएंगे ये विवाद

भारत मंडपम से तिरंगा यात्रा, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन बोले- वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम की असली ताकत

परिसीमन मंजूर नहीं...विधानसभा में विशेष बिल पेश करेंगें CM विजय, बोले- दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा जरूरी