Highlights
त्योहारों से पहले नागपुर के बाजारों और रिहायशी इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या की शिकायतें सामने आई हैं।
सीताबर्डी, इतवारी, गांधीबाग, धरमपेठ, सदर, जरीपटका, महल और सक्करदरा जैसे इलाकों का उल्लेख किया गया है।
कॉल ड्रॉप, बातचीत के दौरान आवाज कटने और इंटरनेट धीमा चलने से लोग परेशान बताए जा रहे हैं।
Nagpur Festive Season Network Down: त्योहारी सीजन नजदीक आते ही आम जनता को खुशियों के बीच मोबाइल नेटवर्क' की समस्या बढ़ गई है। त्योहारों की रौनक के साथ ही शहर के बाजारों और रिहायशी इलाकों में मोबाइल नेटवर्क का 'बैंड' बजने लगा है जिससे लोग खासे परेशान होने लगे हैं।
बाजारों से लेकर कॉलोनियों तक मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। दिवाली और अन्य प्रमुख त्योहारों को खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है लेकिन इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती अपनों से संपर्क साधने की बन गई है।
स्थिति यह है कि शहर के मार्केट बहुल इलाकों सीताबर्डी, इतवारी, गांधीबाग, धरमपेठ, सदर, जरीपटका, महल, कमाल चौक, सक्करदरा के साथ- साथ आवासीय कॉलोनियों में भी मोबाइल सिग्नल अचानक गायब हो रहे हैं। चार- बार कॉल ड्रॉप होना, फोन पर बात करते करते आवाज कट जाना और इंटरनेट का बेहद धीमा चलना बीते कुछ दिनों से आम बात हो गई है।
मोवाइल कंपनी से जुड़े जानकारों के अनुसार, त्योहार के इन दिनों में डेटा और वॉयस कॉलिंग का ट्रैफिक अचानक कई गुना बढ़ जाता है। लोग एक दूसरे को त्योहार की बधाइयां देने के लिए वीडियो कॉल करते हैं।
सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर करते हैं और बाजार में खरीदारी के दौरान डिजिटल पेमेंट का धड़ल्ले से इस्तेमाल होता है लेकिन मोबाइल टावरों की क्षमता सीमित होने और लोड अत्यधिक बढ़ने से नेटवर्क का ढांचा इस दबाव को झेल नहीं पाता। अचानक बढ़े लोड से व्यवस्था चरमरा जाती है।
नेटवर्क की समस्या का सबसे बुरा असर दुकानदारों और ग्राहकों पर पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी के दौरान जब लोग ऑनलाइन पेमेंट करने की कोशिश करते हैं तो सर्वर डाउन या नी नेटवर्क का परर सामने आ जाता है।
इससे घुगतान अटक जाते है और दुकानदारों तथा ग्राहकों दोनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। आगे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। इन त्योहारों में बाजार में बड़े पैमाने पर डिजिटल ट्रांजेक्शन होगा, ऐसे में मोबाइल नेटवर्क के सिग्नल गायब होने की समस्या करोड़ों रुपयों के कारोबार को बाधित कर सकती है।