एफडीए एक्शन (AI Generated Photo) 
नागपुर

त्योहारों के मौसम में FDA की बड़ी कार्रवाई, नागपुर समेत गोंदिया और चंद्रपुर में बंद कराई फैक्टरियां

FDA Action on Food Factories: त्योहारों का मौसम आते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) भी एक्शन मोड पर आ गया है। एफडीए ने नागपुर समेत गोंदिया और चंद्रपुर में बड़ी कार्रवाई की है।

प्रिया जैस

Nagpur News: खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान ‘सण महाराष्ट्राचा संकल्प अन्न सुरक्षिततेचा’ चलाया है। अभियान के तहत एफडीए के सतर्कता विभाग ने नागपुर संभाग में बड़ी छापेमारी की। नागपुर सहित गोंदिया, चंद्रपुर में भी बड़े पैमाने पर जब्ती की गई है। छापेमारी के दौरान मिलावट के संदेह में विभिन्न खाद्य पदार्थों का बड़ा स्टॉक जब्त किया गया है।

सहायक आयुक्त (खाद्य सतर्कता) अभय देशपांडे ने बताया कि इसी प्रकार सतर्कता विभाग ने इस अवधि के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 32 नमूने लिए और 28,837 किलोग्राम का स्टॉक बरामद किया जिसकी कुल अनुमानित कीमत 57,98,217 रुपये है। इन सभी मामलों में आगे की जांच और छानबीन जारी है।

खाद्य तेल : कुल 18 नमूने लिए गए और लगभग 33,278 किलोग्राम स्टॉक पकड़ा जिसकी कीमत 47,64,138 रुपये बताई गई। पनीर और खोवा : कुल 3 नमूने लिए गए और 522 किलोग्राम स्टॉक पकड़ा जिसकी कीमत 1,26,980 रुपये बताई गई। दही : कुल 3 नमूने लिए गए और 6,184 किलोग्राम स्टॉक पकड़ा जिसकी कीमत 2,52,456 रुपये बताई गई। मिठाई : कुल 2 नमूने लिए गए और 1,706 किलोग्राम स्टॉक जब्त किया जिसकी कीमत 2,72,960 रुपये बताई गई।

2 फैक्टरियां कराई बंद

इसके अतिरिक्त अस्वच्छ और अस्वास्थ्यकर वातावरण में रसगुल्ला का उत्पादन करने वाली 2 फैक्टरियों को उत्पादन बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं पनीर, खोवा और दही जैसे (जल्दी खराब होने वाले) खाद्य पदार्थों को तुरंत नष्ट कर दिया गया। एफडीए सतर्कता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यह विशेष अभियान दिवाली तक जारी रहेगा।

यदि नागरिकों को बाजार में कोई भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ मिलता है तो वे तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। यह कार्रवाई सह-आयुक्त (सतर्कता) राहुल खाडे के मार्गदर्शन में की गई। ललित सोयाम और वाकडे की टीम ने विशेष मुहिम के तहत छापे मारे।

22.68 लाख का तेल जब्त

विजिलेंस टीम ने मंगलवार को च‌ंद्रपुर में जेठमल मोहन सारडा के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की और 22.68 लाख का माल जब्त किया। देशपांडे ने बताया कि 14,028 किलो माल जब्त किया गया है। इसमें पैकिंग, लेबलिंग और गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई थी। संचालक के पास लैब भी नहीं थी और नियम के अनुसार लेबलिंग भी नहीं की गई थी।.

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज