शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

महायुति में दरार! शिंदे आज करेंगे BJP के खिलाफ प्रचार, विदर्भ के 4 जिलों में होगी धुआंधार रैलियां

Maharahtra Pilitics: विदर्भ में महायुति टूटने के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को 4 जिलों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। कई स्थानों पर शिवसेना की सीधी टक्कर भाजपा से होगी।

आकाश मसने

Eknath Shinde Campaign In Vidarbha: विदर्भ के अधिकतर हिस्सों में महायुति में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन टूटने के बाद शिंदे सेना के नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में पूर्वी विदर्भ का दौरा करेंगे।

अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए वे दिनभर हेलिकॉप्टर से 4 जिलों में सघन चुनाव प्रचार करेंगे। इन सभी स्थानों पर पार्टी के संबंधित जिले के नगर अध्यक्ष और नगरसेवक पद के उम्मीदवार उपस्थित रहेंगे।

कई जगहों पर भाजपा बनाम शिवसेना

भंडारा, गोंदिया और नागपुर सहित कई स्थानों पर शिंदे सेना का मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा के उम्मीदवारों से है। भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को ही इन दोनों जिलों में ताबड़तोड़ प्रचार किया था। अब एकनाथ शिंदे स्वयं भाजपा उम्मीदवारों के विरुद्ध प्रचार करते नजर आएंगे।

राजनीतिक समीकरण कल्याण-डोंबिवली विवाद के बाद से शिंदे सेना और भाजपा के बीच की दूरियां बढ़ गई हैं। स्थानीय चुनावों में महायुति के ये दोनों प्रमुख घटक दल एक दूसरे के उम्मीदवारों को हराने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

नागपुर जिले में भी शिंदे सेना ने 15 नगर अध्यक्ष और 268 नगरसेवक पदों पर उम्मीदवार उतारे हैं। कई जगहों पर शिंदे सेना के मजबूत प्रत्याशी हैं जिनके लिए वे जोर लगाएंगे।

उपमुख्यमंत्री शिंदे का मंगलवार का चुनावी कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे : गोंदिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम) में जन सभा।
  • दोपहर 12.15 बजे : भंडारा के शास्त्री चौक में सभा।
  • दोपहर 1.30 बजे : भंडारा जिले के पवनी के संभाजी छुटे रंग मंदिर, भाईतालाब वॉर्ड आएंगे।
  • दोपहर 2.45 बजे : नागपुर जिले के उमरेड में जन सभा।
  • उमरेड के बाद, चंद्रपुर जिले के भद्रावती में डॉ. शिंदे अस्पताल के पास यशवंतराव शिंदे जूनियर कॉलेज मैदान में जनसभा।
  • शाम 5.15 बजे : वरोरा, चंद्रपुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति मैदान, पुरानी नगरपालिका के पीछे) में जन सभा को संबोधित करेंगे।

इन सभी शहरों में शिंदे सेना की सीधी टक्कर भाजपा के साथ है। इस प्रचार कार्यक्रम में उनके साथ राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, पूर्व मंत्री डॉ. दीपक सावंत, विधायक नरेंद्र भोंडेकर, विधायक कृपाल तुमाने और शिवसेना सचिव संजय मोरे भी मौजूद रहेंगे।

एक दूसरे के विरुद्ध न बोलने की कसम

महायुति में टकराव के बाद दोनों दलों (भाजपा और शिंदे सेना) के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी न करने की कड़ी चेतावनी दी है। हालांकि उपमुख्यमंत्री शिंदे उन क्षेत्रों में प्रचार करने आ रहे हैं जहां सीधा मुकाबला भाजपा से है। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि शिंदे भाजपा के विरोध में खुलकर बोलेंगे या सिर्फ ‘नरम रुख’ अपनाकर अपनी बात रखेंगे।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां